9.2 C
Munich

बुमराह के बाद अब विराट की बारी, वैभव ने कर ली है ‘मार्केट’ हिलाने की तैयारी, ‘किंग’ ब्रांड को ‘किड’ की चुनौती

Must read


होमखेलक्रिकेट

बुमराह के बाद अब विराट की बारी, वैभव ने कर ली है ‘मार्केट’ हिलाने की तैयारी

Last Updated:

virat vs vaibhav क्रिकेट के मैदान पर सिर्फ चौके-छक्कों की बारिश नहीं होगी, बल्कि दो पीढ़ियों के अहंकार और टैलेंट का महा-मुकाबला होगा! एक तरफ क्रिकेट का ‘विराट’ साम्राज्य है, जिसके नाम से स्टेडियम गूंजते हैं, और दूसरी तरफ राजस्थान का वो नया ‘सूर्य’ है जिसकी चमक ने ऑक्शन टेबल से लेकर मैदान तक खलबली मचा दी है.

Zoom

बुमराह के ब्रांड वैल्यू को चोट पहुंचाने के बाद वैभव सूर्यवंशी विराट कोहली की मार्केट में करेंगे छेद

नई दिल्ली. ग्लेन मैक्सवेल की फुर्ती हो या एबी डिविलियर्स का जादू, क्रिकेट की दुनिया ने बहुत कुछ देखा है, लेकिन अब IPL 2025 की सरजमीं पर एक ऐसी जंग छिड़ने वाली है जिसे ‘ब्रांड बनाम भविष्य’ कहा जा रहा है. एक तरफ दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेटिंग ब्रांड विराट कोहली है, तो दूसरी तरफ 15 साल का वह ‘वंडर किड’ वैभव सूर्यवंशी है, जिसकी निडरता ने अभी से महफिल लूट ली है.

तैयार हो जाइए, क्योंकि अब क्रिकेट के मैदान पर सिर्फ चौके-छक्कों की बारिश नहीं होगी, बल्कि दो पीढ़ियों के अहंकार और टैलेंट का महा-मुकाबला होगा! एक तरफ क्रिकेट का ‘विराट’ साम्राज्य है, जिसके नाम से स्टेडियम गूंजते हैं, और दूसरी तरफ राजस्थान का वो नया ‘सूर्य’ है जिसकी चमक ने ऑक्शन टेबल से लेकर मैदान तक खलबली मचा दी है. क्या 15 साल का वैभव, किंग कोहली के सिंहासन को चुनौती दे पाएगा? यह सिर्फ एक मैच नहीं, दुनिया के सबसे बड़े ब्रांड और क्रिकेट के अगले बिग ब्रांड की सीधी जंग है.

आंकड़ों की जुबानी: कौन है किस पर भारी?

हालिया प्रदर्शन को देखें तो वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सनसनी मचा दी है. आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी हालिया फॉर्म महज 3 मैचों में 122 रन और उनके बल्ले से निकले 11 गगनचुंबी छक्के गवाही दे रहे हैं कि इस बच्चे में डर नाम की कोई चीज नहीं है.  वहीं किंग कोहली ने 2 मैचों में 97 रन बनाकर यह साबित किया है कि क्लास स्थायी होती है हालांकि उन्होंने 6 छक्के जड़े हैं, लेकिन उनका इम्पैक्ट मैच पलटने वाला रहा है.

क्या बुमराह के बाद अब विराट की बारी?

साल 2016 में जिस तरह जसप्रीत बुमराह के स्टारडम और उनकी गेंदबाजी की धार के सामने युवा बल्लेबाजों ने घुटने टेके थे, वैभव ने हाल के मैचों में वैसी ही निडरता दिखाई है. क्रिकेट पंडितों का मानना है कि वैभव की तकनीक और बड़े शॉट खेलने की क्षमता उन्हें खास बनाती है. अगर वैभव ने विराट की टीम के खिलाफ वही निडर खेल दिखाया, तो यह राजस्थान रॉयल्स के लिए सीजन का सबसे बड़ा ‘मास्टरस्ट्रोक’ साबित होगा. राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाला यह मुकाबला अब सिर्फ पॉइंट्स टेबल की लड़ाई नहीं रह गया है.
क्या 15  साल का यह लड़का करोड़ों के ब्रांड वैल्यू वाले विराट कोहली पर भारी पड़ेगा? यह देखना दिलचस्प होगा लेकिन एक बात तो तय है जब वैभव और विराट आमने-सामने होंगे, तो पूरा देश अपनी सांसें थामकर देखेगा कि क्या क्रिकेट की दुनिया को उसका अगला ‘विराट’ सुपरस्टार मिल गया है.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article