बैंक जा रहे हैं तो रुक जाइए, बिहार के बैंक लगातार पांच दिन बंद! अप्रैल में तो छुट्टी ही छुट्टी

Date:


पटना. मार्च का आखिरी दौर चल रहा है. इसी बीच बैंकों की छुट्टियों ने ग्राहकों की परेशानी बढ़ा दी है. इन दिनों लगातार अवकाश के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो रही हैं. यह सिलसिला अप्रैल के शुरुआती दिनों तक जारी रहने वाला है. ऐसे में अगर आप बैंक जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो फिलहाल टाल देना ही बेहतर रहेगा क्योंकि बैंकों की छुट्टी चल रही है.

दरअसल, 27 मार्च को रामनवमी के मौके पर शुरू हुई छुट्टियों का असर अभी तक देखने को मिल रहा है. शनिवार और रविवार के साथ जुड़े इस अवकाश ने इसे लंबा वीकेंड बना दिया है. इसका बैंक कर्मचारियों को पूरा फायदा मिल रहा है. इसके अलावा, आगे भी छुट्टियों का दौर जारी रहेगा.

27 मार्च से लगातार बैंक बंद
मार्च के अंतिम दिनों में 27 मार्च से ही बैंक बंद है. इस दिन रामनवमी को लेकर बिहार के सभी बैंक बंद थे. इसके अलावा, 28 को सेकंड शनिवार की छुट्टी थी जबकि आज यानी 29 मार्च को रविवार तो है ही. इस तरह लगातार तीन दिन बैंक बंद हो गए. अब कल यानी सोमवार को बैंक खुला रहेगा लेकिन कामकाज प्रभावित होने की पूरी संभावना है. ज्यादातर कर्मचारी एक दिन की अतिरिक्त छुट्टी लेकर लॉन्ग वीकेंड का आनंद उठाएंगे. 31 मार्च को फिर से बैंक बंद रहेगा. इस तरह मार्च के अंतिम दिनों में बैंकों के लिए छुट्टी ही छुट्टी है.

अप्रैल में जारी है छुट्टी का दौर
27 मार्च से शुरू हुई बैंकों की छुट्टियों का सिलसिला अप्रैल के शुरुआती दिनों तक जारी रहने के आसार हैं. 01 अप्रैल को भी आम ग्राहकों के लिए बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि यह नए वित्तीय वर्ष का पहला दिन होता है. इस दिन बैंकों में आंतरिक कामकाज, जरूरी दस्तावेजी प्रक्रियाएं और पूजा-पाठ किए जाते हैं.

इसके बाद 02 अप्रैल को बैंक जरूर खुलेंगे, लेकिन कामकाज पूरी तरह सामान्य रहने की उम्मीद कम है. वहीं 03 अप्रैल को गुड फ्राइडे के कारण फिर से अवकाश रहेगा. ऐसे में लगातार पड़ रही छुट्टियों का असर बैंकिंग सेवाओं पर साफ दिखाई देगा. इतना ही नहीं, 04 अप्रैल को शनिवार है. यह महीने का पहला शनिवार है, इसलिए बैंक तो खुले रहेंगे लेकिन कामकाज प्रभावित रह सकता है. 05 अप्रैल को रविवार है तो फिर से बैंक बंद. कुल मिलाकर बैंकों में सामान्य कामकाज 06 अप्रैल से ही सुचारू रूप से शुरू होने की संभावना है. इसलिए अगर आपका कोई जरूरी काम है, तो बेहतर होगा कि आप 06 अप्रैल के बाद ही बैंक जाएं.

अप्रैल में 09 दिन बंद रहेंगे बैंक
01 अप्रैल को नए वित्तीय वर्ष का पहला दिन होने के कारण आम ग्राहकों के लिए बैंक बंद रहेंगे. 03 अप्रैल को गुड फ्राइडे की छुट्टी रहेगी, जबकि 05 अप्रैल को रविवार के कारण अवकाश रहेगा. इसके बाद 11 और 12 अप्रैल को साप्ताहिक छुट्टी रहेगी. 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर बैंक फिर बंद रहेंगे.

आगे 19 अप्रैल को रविवार का अवकाश रहेगा, वहीं 25 और 26 अप्रैल को भी साप्ताहिक छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे. इस तरह पूरे अप्रैल महीने में कुल 9 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. कुल मिलाकर, अप्रैल का पहला हफ्ता लंबा वीकेंड रहेगा और दूसरा हफ्ता भी कुछ हद तक लॉन्ग वीकेंड जैसा ही दिखाई देगा. इससे बैंकिंग कामकाज प्रभावित हो सकता है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related