बोकारो में CBSE 12वीं IT परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, छात्रों ने बताया पेपर आसान और कॉन्सेप्ट बेस्ड

Date:


Last Updated:


बोकारो जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर 25 मार्च को CBSE कक्षा 12वीं के इनफॉरमेशन एंड टेक्नोलॉजी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. छात्र हर्ष कुमार ने बताया कि इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी का प्रश्नपत्र काफी आसान था ज्यादातर सवाल कॉन्सेप्ट बेस्ड और प्रोग्रामिंग पर आधारित थे. वहीं एमसीक्यू से जुड़े प्रश्न भी काफी आसान थे.

बोकारो जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर 25 मार्च को CBSE कक्षा 12वीं के इनफॉरमेशन एंड टेक्नोलॉजी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई,  वहीं परीक्षा के बाद सेक्टर-5 स्थित चिन्मया विद्यालय परीक्षा केंद्र से बाहर निकल रहे विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा की है.

DPS चास स्कूल के छात्रों की प्रतिक्रिया
छात्र हर्ष कुमार ने बताया कि इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी का प्रश्नपत्र काफी आसान था ज्यादातर सवाल कॉन्सेप्ट बेस्ड और प्रोग्रामिंग पर आधारित थे. वहीं एमसीक्यू से जुड़े प्रश्न भी काफी आसान थे.छात्रा आकांक्षा सिंह ने बताया कि इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी का प्रश्न पत्र बहुत ही आसान था और अधिकतर सवाल प्रीवियस ईयर क्वेश्चन के पैटर्न पर आधारित थे और सभी प्रश्नों का स्तर भी बिल्कुल मॉडरेट था.

एमजीएम विद्यालय के छात्रों की प्रतिक्रिया
छात्रा सुनिधि कुमारी ने बताया कि उन्हें इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी का प्रश्न पत्र के एमसीक्यू काफी कन्फ्यूजिंग लगे बाकी ओवरऑल इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी का प्रश्न पत्र का स्तर कॉफी मॉडरेट था.छात्रा आलिया ने बताया कि इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी का प्रश्न पत्र बहुत ही आसान था और इस बार प्रश्न पत्र में सबसे अधिक जावा से पश्न पूछे गए थे और सभी सवाल टेक्स्टबुक के अंदर से ही पूछे गए थे.

पेपर रहा आसान कॉन्सेप्ट बेस्ड
छात्र आदित्य ने बताया कि इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी का प्रश्न पत्र बहुत ही आसान था. जिन्होंने 2 दिन में अच्छे तरीके से रिवीजन किया है उन सभी को स्टूडेंट को बेहतर अंक प्राप्त होंगे. इस बार इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी के प्रश्न पत्र में जावा और डाटा बेस्ड सवाल अधिक थे.छात्रा ऐश्वर्या ने बताया कि इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी का प्रश्न पत्र मॉडरेट स्तर का था लेकिन सवालों को हल करने के लिए थोड़ी मेहनत जरूर करनी पड़ी उनके अनुसार आईटी का प्रश्न पत्र मॉडरेट स्टार का था.वहीं छात्र प्रियांशु ने बताया कि इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी का प्रश्न पत्र बहत ही आसान था ज्यादातर सवाल जावा प्रोग्रामिंग से पूछे गए थे और उन्हें पूरा आत्मविश्वास है वह एमसीक्यू सेक्शन से फुल मार्क्स ‌ हासिल करेंगे.वही छात्र उज्जवल प्रताप ने बताया कि इनफॉरमेशन एंड टेक्नोलॉजी के प्रश्न पत्र में जावा एमसीक्यू के सवाल बहुत ही आसान था और उन्हें किसी भी सेक्सन में कोई परेशानी नहीं हुई है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related