गांव से लेकर शहर तक झारखंड में आलू का चोखा एक बेहद लोकप्रिय और पारंपरिक व्यंजन है. भात-दाल के साथ इसका स्वाद साधारण भोजन को भी खास बना देता है. आलू का चोखा बनाना आसान है. इसके लिए सबसे पहले आलू को हल्का सख्त उबालकर छील लिया जाता है. फिर उसे हाथों से दरदरा मसलकर उसमें बारीक कटी प्याज, हरी मिर्च और स्वादानुसार नमक मिलाया जाता है. अंत में सरसों के तेल की कुछ बूंदें डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला दिया जाता है, जिससे इसका स्वाद और खुशबू बढ़ जाती है. यह व्यंजन झारखंड में भात-दाल के अलावा रोटी, सत्तू और लिट्टी के साथ भी खाया जाता है.





