Last Updated:
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व धाकड़ खिलाड़ी रॉबिन सिंह अपने करियर में सिर्फ 1 टेस्ट मैच खेले. रॉबिन को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में टेस्ट डेब्यू का मौका मिला था, लेकिन उसके बाद से उन्हें फिर कभी लाल गेंद क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए मौका नहीं मिला. यही कारण है कि उनके लिए डेब्यू टेस्ट ही रियारमेंट बन गया.
पूर्व भारतीय क्रिकेट रॉबिन सिंह
नई दिल्ली: दुनिया में कई ऐसे क्रिकेटर रहे हैं, जिन्होंने अपने डेब्यू और रिटायरमेंट दोनों को यादगार बनाया है लेकिन क्या हो जब किसी खिलाड़ी का डेब्यू मैच ही आखिरी साबित हो जाए. वैसे तो इस लिस्ट में कई नाम हैं. उन्हीं में से एक भारत के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन सिंह भी शामिल हैं. भारतीय क्रिकेट में रॉबिन सिंह की पहचान मिडिल ऑर्डर में एक दमदार बल्लेबाज की थी. इसके साथ ही वह भारत के सबसे तेज तर्रार फील्डर में से भी एक थे.
रॉबिन सिंह को भारत के लिए 136 वनडे मैचों में खेलने का मौका मिला, लेकिन टेस्ट की बात करें तो वह सिर्फ 1 मैच में ही मैदान पर उतरे. रॉबिन सिंह ने साल 1998 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में टेस्ट डेब्यू किया था. अपने डेब्यू टेस्ट में उन्होंने 27 रन बनाए थे. इस मैच के बाद फिर रॉबिन सिंह को कभी टीम इंडिया के लिए टेस्ट में खेलने का मौका नहीं मिला. बता दें कि रॉबिन सिंह को वनडे डेब्यू के 9 साल बाद टेस्ट टीम में शामिल किया गया था.
रॉबिन का फर्स्ट क्लास करियर रहा है दमदार
रॉबिन सिंह को भारत के लिए बेशक लाल गेंद क्रिकेट में सिर्फ 1 मैच में मौका नहीं मिला, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट खूब धमाल मचाया है. फर्स्ट क्लास में उनके प्रदर्शन को देखें तो उन्होंने 137 मैच खेले, जिसमें रॉबिन सिंह ने 6997 रन बनाए. इस फॉर्मेट में रॉबिन ने 183 रनों की सर्वोच्च पारी के साथ 22 शतक और 33 अर्धशतक भी लगाए.
भारत के लिए 36 वनडे खेले रॉबिन सिंह
रॉबिन सिंह के वनडे करियर की बात करें तो वह भारत के लिए कुल 136 मैचों में मैदान पर उतरे. इन मुकाबलों में उन्होंने 74.30 के स्ट्राइक रेट से 2336 रन बनाए. इस फॉर्मेट में रॉबिन ने 9 फिफ्टी और 1 सेंचुरी भी लगाई. रॉबिन भारत के लिए किसी भी फॉर्मेट में आखिरी बार साल 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान पर उतरे थे. क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद रॉबिन ने कोचिंग में अपने करियर को आगे बढ़ाया. आईपीएल समेत रॉबिन ने अलग-अलग लीग में कोच की भूमिका दिखाई दिए.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें


