Last Updated:
पीएम मोदी कोच्चि से हेलिकॉप्टर के जरिए चांगनास्सेरी पहुंचे. वहां से वे सड़क के रास्ते तिरुवल्ला स्टेडियम के लिए निकले. इस पूरे आठ किलोमीटर के रास्ते पर भारी भीड़ थी. हर उम्र और वर्ग के लोग उनके स्वागत के लिए खड़े थे. पीएम मोदी ने जनसभा में इस शानदार अनुभव का खास जिक्र किया.
पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए सड़क के दोनों ओर काफी भीड़ थी.
तिरुवल्ला. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चांगनास्सेरी कस्बे के एक हेलीपैड से यहां एक रैली के लिए यात्रा उस समय एक अनिर्धारित रोड शो में तब्दील हो गई जब लगभग आठ किलोमीटर लंबे मार्ग के दोनों ओर सैकड़ों लोग उनकी झलक पाने के लिए खड़े रहे जिससे स्वयं प्रधानमंत्री भी हैरान रह गए. पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए उमड़ी भीड़ को देखकर प्रधानमंत्री ने अपने वाहन के ‘फुटबोर्ड’ (पायदान) पर खड़े होकर भीड़ की ओर हाथ हिलाकर उसका अभिभावद किया. इस दौरान उनका काफिला बहुत धीमी गति से आगे बढ़ा. काफिले की इतनी रफ्तार आम तौर पर रोड शो के दौरान रखी जाती है.
प्रधानमंत्री ने अपने हाथ में पकड़ा कमल का चिह्न भी भीड़ की ओर लहराया और पूरे रास्ते लोगों ने उनका उत्साहवर्धन किया. प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए उनके मार्ग में हर उम्र और हर तबके के लोग खड़े थे. रैली में पीएम मोदी ने इस अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि जनसभा के लिए स्टेडियम में मौजूद लोगों से ज्यादा लोग सड़क किनारे उनके इंतजार में खड़े थे. उन्होंने कहा, “मैं बहुत हैरान था क्योंकि कोई रोड शो निर्धारित नहीं था लेकिन पूरे रास्ते बड़ी संख्या में लोग थे. लोग मानव शृंखला की बात करते हैं लेकिन मेरे रास्ते में मौजूद लोगों ने तो मानव दीवार बना दी थी.”
Thiruvalla welcomed PM Modi with immense love and warmth.
A powerful wave of change is sweeping across.





