‘मार्च का ये महीना बहुत हलचल भरा’ होर्मुज संकट पर मन की बात में बोले पीएम मोदी, खाड़ी देशों का जताया आभार

Date:


होमताजा खबरदेश

‘मार्च का ये महीना बहुत हलचल भरा’, होर्मुज संकट पर मन की बात में बोले PM मोदी

Last Updated:

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में ईरान की अमेरिका और इजरायल के खिलाफ जारी जंग और उसके चलते आए संकट पर चिंता जताई. पीएम मोदी ने कहा कि मार्च का महीना वैश्विक स्तर पर काफी उथल-पुथल भरा रहा है और दुनिया एक बार फिर संकट के दौर से गुजर रही है. इस दौरान उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की.

Zoom

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग का जिक्र किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में ईरान की अमेरिका और इजरायल के खिलाफ जंग का जिक्र किया. पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से आए संकट पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि मार्च का महीना वैश्विक स्तर पर काफी उथल-पुथल भरा रहा है और दुनिया एक बार फिर संकट के दौर से गुजर रही है. इस दौरान उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की.

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बाद उम्मीद थी कि दुनिया तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ेगी, लेकिन इसके उलट कई क्षेत्रों में लगातार युद्ध और संघर्ष की स्थिति बनती जा रही है. उन्होंने खास तौर से अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले एक महीने से हमारे आसपास के क्षेत्र में गंभीर संघर्ष जारी है.

पीएम मोदी ने इस दौरान खाड़ी देशों का आभार जताया और कहा कि वहां रह रहे करीब 1 करोड़ भारतीयों को हर संभव सहायता और सुविधाएं दी जा रही हैं. उन्होंने कहा, ‘हमारे लाखों परिवारों के सदस्य खाड़ी देशों में काम करते हैं. मैं इन देशों का दिल से धन्यवाद करता हूं कि वे भारतीय नागरिकों को सभी आवश्यक सहायता और सुविधाएं प्रदान की हैं.’



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पश्चिम एशिया युद्ध के कारण उत्पन्न चुनौतियों का मिलकर सामना करें देशवासी: पीएम मोदी की अपील

होमताजा खबरदेशपश्चिम एशिया युद्ध के कारण उत्पन्न चुनौतियों...