Last Updated:
Muzaffarpur News:मुजफ्फरपुर शहरवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. अब सिकंदरपुर लेक फ्रंट पर सैर-सपाटे के साथ-साथ आधुनिक मनोरंजन की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी.स्मार्ट सिटी योजना के तहत यहां एम्यूजमेंट पार्क (मनोरंजन पार्क) विकसित करने का निर्णय लिया गया है. इस पार्क में रोमांचक झूले, वाटर राइड्स, गेमिंग जोन समेत कई आकर्षक सुविधाएं होंगी
मुजफ्फरपुर शहरवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. अब सिकंदरपुर लेक फ्रंट पर सैर-सपाटे के साथ-साथ आधुनिक मनोरंजन की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी.स्मार्ट सिटी योजना के तहत यहां एम्यूजमेंट पार्क (मनोरंजन पार्क) विकसित करने का निर्णय लिया गया है. इस पार्क में रोमांचक झूले, वाटर राइड्स, गेमिंग जोन समेत कई आकर्षक सुविधाएं होंगी, जिससे शहरवासियों को एक नया मनोरंजन स्थल मिलेगा.
सिकंदरपुर लेक फ्रंट के किनारे पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर एम्यूजमेंट पार्क विकसित करने की स्वीकृति दी गई. अधिकारियों का मानना है कि इस परियोजना से न केवल शहरवासियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. लेक फ्रंट को एक प्रमुख आकर्षण के रूप में विकसित करने की दिशा में यह कदम बेहद अहम माना जा रहा है.
लेकफ्रंट पर बनेगा एम्यूजमेंट पार्क
इसके साथ ही सिटीज 2.0 के तहत शहर को पूरी तरह कचरा मुक्त बनाने को लेकर रणनीति तैयार की जा रही हैं. इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट (PMC) की नियुक्ति को मंजूरी दी गई है. इसके माध्यम से वैज्ञानिक तरीके से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली लागू की जाएगी और शहर की सफाई व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा.मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी के प्रबंध निदेशक ऋतुराज प्रताप सिंह ने बताया कि सिकंदरपुर लेक फ्रंट पर एम्यूजमेंट पार्क बनने से शहर को नई पहचान मिलेगी और लोगों को बेहतर मनोरंजन सुविधाएं मिलेंगी. वहीं सिटीज 2.0 के तहत पीएमसी की नियुक्ति से शहर को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक बनाने के प्रयासों में तेजी आएगी.
घूमने का बेहतर ठिकाना
इस पहल से साफ है कि मुजफ्फरपुर को स्मार्ट और विकसित शहर बनाने की दिशा में प्रशासन लगातार प्रयासरत है, जिससे आने वाले दिनों में शहर की तस्वीर और बेहतर नजर आएगी. इसके साथ ही शहर के बीचों बीच शहरवासियों को परिवार और दोस्तों के साथ घूमने और शाम बिताने का एक बेहतर ठिकाना मिल जाएगा.





