‘मुसलमानों और घुसपैठियों को एक मत करो…’, लाखों की भीड़ में अमित शाह, बताया किसके विरोध में BJP
Amit Shah Exclusive Interview Video: असम विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का गुवाहाटी में विशाल रोड-शो का आयोजन हुआ है. इस दौरान उन्होंने न्यूज18 इंडिया के एग्जीक्यूटिव एडिटर अमिताभ सिन्हा से एक्सक्लूसिव बात की. उन्होंने साफ किया कि एनडीए असम में 90 से ज्यादा सीटें जीतकर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी. चुनाव में भाजपा के मुस्लिम विरोधी होने के नैरेटिव पर स्थिति साफ करते हुए शाह ने दो टूक कहा कि ‘घुसपैठियों और मुसलमानों को एक साथ जोड़कर नहीं देखना चाहिए.’ उन्होंने स्पष्ट किया कि असम में स्थानीय मूल के मुसलमान भी रहते हैं और घुसपैठिए भी हैं; भाजपा का विरोध केवल गैर-कानूनी घुसपैठियों से है, मुसलमानों से नहीं. वहीं, कांग्रेस नेता गौरव गोगोई की चुनौती को दरकिनार करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबको अपनी पार्टी का प्रचार करने और चुनाव लड़ने का अधिकार है, इससे एनडीए की एकतरफा जीत में रत्ती भर भी अड़चन नहीं आएगी.





