Last Updated:
Gold-Silver Down : क्या आपको समझ आया कि पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में क्यों इतनी गिरावट आ रही है. हालात तो ये हो गए हैं कि 23 मार्च की सुबह महज कुछ घंटों में निवेशकों ने सोने और चांदी को बेचकर 2 ट्रिलियन डॉलर निकाल लिए. आखिर यह पैसे निकालकर निवेशक कहां लगा रहे हैं.
निवेशकों ने सोने और चांदी बेचकर 2 ट्रिलियन डॉलर निकाल लिए.
नई दिल्ली. कुछ दिन पहले तक आसमान के पार जाने को आतुर दिख रहे सोने और चांदी की कीमतें अब धरती पर आ गई हैं. आलम ये रहा है कि पिछले सप्ताह इसकी कीमतों में बीते 40 साल की सबसे बड़ी गिरावट दिखी है. निवेशकों के बाद अब एक्सपर्ट भी अनुमान लगा रहे हैं कि शायद मेटल बाजार में कुछ बड़ा होने वाला है. तभी तो निवेशकों ने सोने और चांदी में डाले अपने 2 ट्रिलियन डॉलर (करीब 185 लाख करोड़ रुपये) निकाल लिए हैं. सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इन पैसों को डाला कहां जा रहा है और मेटल पर बढ़ता दबाव आगे कौन सा करवट लेने वाला है.
मेटल पर निगाह रहने वाली ग्लोबल एजेंसी कोबिसी लेटर ने अपने विश्लेषण में बताया है कि ईरान संकट की वजह से कीमती धातुओं में बिना किसी संभावना के ही बिकवाली दिख रही है. कुछ ही घंटों में सोने और चांदी में से निवेशकों ने 2 ट्रिलियन डॉलर निकाल लिए. यह संकट के समय अमूमन होने वाले बिहैवियर से पूरी तरह अलग दिख रहा है. जब भी संकट आता है तो सोने और चांदी की कीमतों में उछाल दिखने लगता है, क्योंकि इसकी डिमांड बढ़ जाती है. लेकिन, इस बार ईरान संकट के समय सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट आती जा रही है.
Something very strange is happening in precious metals right now:
In just 3 hours, gold and silver just erased a combined -$2 TRILLION in market cap.
Meanwhile, oil prices have erased their gains on the day and US stock market futures are nearly green.




