9.8 C
Munich

मैंने उसको कभी घबराते नहीं देखा, संजू सैमसन भी धोनी जैसे …CSK के बॉलिंग कोच ने बताई अंदर की बात

Must read


Last Updated:

चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच एरिक साइमन ने महेंद्र सिंह धोनी और संजू सैमसन दोनों को एक जैसा बताया. उनके शांत स्वभाव और खेल की गहरी समझ की तारीफ की है. उन्होंने कहा, सैमसन जैसे क्लास के खिलाड़ी खराब फॉर्म से जरूर उबरते हैं.

Zoom

संजू सैमसन भी धोनी जैसे …CSK के बॉलिंग कोच ने बताई अंदर की बात

नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए संजू सैमसन ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आखिरकार तीन मैच में फ्लॉप होने के बाद जोरदार वापसी की. उन्होंने धमाकेदार शतकीय पारी खेलते हुए टीम के जीत की नींव रखननी. टीम के बॉलिंग कोच एरिक साइमन ने एमएस धोनी और संजू सैमसन दोनों को एक जैसा बताया. उनके शांत स्वभाव और खेल की गहरी समझ की तारीफ की है. उन्होंने धोनी को अब तक के सबसे शांत खिलाड़ियों में से एक बताया, जिनके साथ उन्होंने काम किया है.

साइमन ने कहा कि सैमसन भी बिल्कुल वैसी ही सोच रखते हैं, वे कभी घबराते नहीं, आत्मविश्वासी रहते हैं. तैयारी में ज्यादा जोर नहीं लगाते. मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में साइमन ने कहा, “मुझे कई सालों तक धोनी के साथ खेलने और उनके साथ जुड़े रहने का मौका मिला है. वे सबसे शांत क्रिकेटरों में से एक हैं, जिनसे मैं मिला हूं. संजू सैमसन भी उनसे ज्यादा पीछे नहीं हैं, वे भी खेल को उसी नजरिए से समझते हैं. मैंने उनमें कभी घबराहट नहीं देखी, न ही ज्यादा प्रैक्टिस करने या कुछ ज्यादा करने की कोशिश देखी, बल्कि कभी-कभी तो कम भी.”

संजू ने शतक लगाकर बनाया रिकॉर्ड

सैमसन की क्लास पर कभी नहीं था शक

अपनी नई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टीम के लिए लगातार तीन बार फेल होने के बाद, सैमसन ने शनिवार को चेन्नई में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ शानदार शतक लगाकर जोरदार वापसी की. साइमन ने कहा कि सैमसन जैसे क्लास के खिलाड़ी खराब फॉर्म से जरूर उबरते हैं. उन्होंने कहा कि सैमसन की काबिलियत पर कभी कोई शक नहीं था. उन्होंने बताया कि बड़े खिलाड़ियों को अपनी स्किल्स पर भरोसा रखना चाहिए, आत्मविश्वास बनाए रखना चाहिए और धैर्य रखना चाहिए, क्योंकि सफलता जरूर मिलेगी.

साइमन ने कहा, “जब आपके पास सैमसन जैसी क्लास होती है, तो आप जानते हैं कि खराब फॉर्म सिर्फ अस्थायी है. कभी-कभी यह किस्मत की बात होती है, एक मैच में (नैंड्रे) बर्गर ने उन्हें शानदार गेंद डाली, कभी एक बॉल चौके के लिए जाती है, कभी किनारा लग जाता है और कैच हो जाते हैं. इसलिए कभी कोई शक नहीं था कि यह पारी आएगी. मुझे लगता है कि उनके जैसे क्रिकेटर की सोच बहुत जरूरी है, आपको बस उन पर भरोसा रखना है, अपनी क्वालिटी पर विश्वास रखना है और निश्चित रूप से उनमें यह खूबियां भरपूर हैं.”

About the Author

authorimg

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article