यूट्यूब के एक वीडियो ने बदली जिंदगी! सपना का स्टार्टअप गांव में हिट, 12 परिवारों का बनीं सहारा – News18 हिंदी

Date:


X

यूट्यूब के एक वीडियो ने बदली जिंदगी! सपना का स्टार्टअप गांव में हिट

 

arw img

Womens Success Story: छपरा की सपना कुमारी ने बेरोजगारी के टैग को उखाड़ फेंकते हुए खुद को एक सफल उद्यमी के रूप में स्थापित किया है. पढ़ाई के बाद घर पर खाली बैठी सपना की किस्मत मोबाइल पर देखी गई एक सरकारी योजना की जानकारी ने बदल दी. आज वह जलालपुर के सगड्डी बाजार में अपनी खुद की गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट चला रही हैं. मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत 10 लाख रुपये का लोन लेकर सपना ने ट्रैकसूट, टी-शर्ट और स्कूल ड्रेस का उत्पादन शुरू किया. उनकी यूनिट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि जो ट्रैकसूट बाजार में ₹1200 में मिलता है. उसे वह महज ₹500 से ₹600 में उपलब्ध करा रही हैं. सपना आज न केवल खुद आत्मनिर्भर हैं, बल्कि उन्होंने गांव की एक दर्जन से अधिक बेरोजगार महिलाओं को भी रोजगार देकर उनके घर का चूल्हा जलाने में मदद की है. उनका संदेश साफ है युवतियां घर पर खाली न बैठें, सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर खुद का साम्राज्य खड़ा करें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related