यूपी से बिहार तक सस्‍ता हुआ पेट्रोल, भले ही 110 डॉलर पहुंच गया कच्‍चे तेल का दाम, चेक करें आज का ताजा रेट

Date:


Last Updated:

Petrol-Diesel Price : अमेरिकी कच्‍चे तेल की डिमांड बढ़ने से डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव ब्रेंट से भी ऊपर पहुंच गया है. पिछले 24 घंटे में इसकी कीमतों में 11 डॉलर से भी ज्‍यादा का उछाल दिख रहा है, जबकि ब्रेंट क्रूड करीब 8 डॉलर महंगा हुआ है और भाव 110 डॉलर से ऊपर पहुंच गया है.

Zoom

ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतें 111 डॉलर से ऊपर पहुंच गई हैं.

नई दिल्‍ली. ईरान और इजराइल के बीच जारी युद्ध की तपिश में जल रहे कच्‍चे तेल की आंच लपटें बढ़ती ही जा रही हैं. ग्‍लोबल मार्केट में क्रूड का भाव 110 डॉलर प्रति बैरल को भी पार कर चुका है, लेकिन घरेलू बाजार में इसकी लपटें अभी तक नहीं पहुंचीं. सरकारी तेल कंपनियों की ओर से शुक्रवार सुबह जारी पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में गिरावट दिख रही है. आज यूपी से बिहार तक कई शहरों में तेल के दाम नीचे आए हैं. हालांकि, दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, गाजियाबाद में पेट्रोल 19 पैसे सस्‍ता होकर 94.70 रुपये लीटर हो गया है तो डीजल 22 पैसे गिरकर 87.81 रुपये लीटर पहुंच गया है. नोएडा में पेट्रोल फिर 16 पैसे सस्‍ता होकर 94.74 रुपये लीटर बिक रहा है तो डीजल 20 पैसे गिरावट के साथ 87.81 रुपये लीटर के भाव पहुंच गया है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल आज 58 पैसे सस्‍ता होकर 105.54 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 54 पैसे गिरावट के साथ 91.78 रुपये लीटर बिक रहा है.

कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में भी बड़ा उछाल दिख रहा है. ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 8 डॉलर की बढ़त के साथ 109 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी तेजी से ऊपर गया है और यह तेज 11 डॉलर की बढ़त के साथ 111.45 डॉलर प्रति बैरल के भाव पहुंच गया है. ऐसा बहुत कम ही देखा गया है कि ब्रेंट के मुकाबले डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव ऊपर जाता हो, लेकिन इसकी डिमांड बढ़ने से यह ब्रेंट से भी महंगा हो गया है.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में बदल गए रेट
– नोएडा में पेट्रोल 94.74 रुपये और डीजल 87.81 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में पेट्रोल 94.70 रुपये और डीजल 87.81 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 105.54 रुपये और डीजल 91.78 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

About the Author

authorimg

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related