9.2 C
Munich

ये तो असली सुपरस्टार है…ग्रीम स्मिथ ने वैभव सूर्यवंशी को बताया भविष्य का दिग्गज, बुमराह की पहली गेंद पर छक्के से दुनिया दंग

Must read


होमखेलक्रिकेट

ये तो असली सुपरस्टार है…स्मिथ ने सूर्यवंशी को बताया भविष्य का दिग्गज

Last Updated:

Graeme Smith Statment of Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस आईपीएल में सुपरस्टार बन सकते हैं. यह कहना है साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीन स्मिथ का. जो वैभव को बुमराह की गेंद पर छक्का जड़ते देखकर हैरान हैं.

Zoom

ग्रीम स्मिथ ने कहा कि वैभव भारत के फ्यूचर स्टार हैं.

नई दिल्ली. बेहद प्रतिभावान वैभव सूर्यवंशी के प्रशंसकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और अब दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ग्रीम स्मिथ ने आईपीएल 2026 में उनके प्रदर्शन के बाद 15 साल के इस भारतीय खिलाड़ी को ‘असली सुपरस्टार’ बताया है. सूर्यवंशी ने मंगलवार को बारिश से बाधित मैच में राजस्थान रॉयल्स की मुंबई इंडियंस पर 27 रन की जीत के दौरान दुनिया के सबसे अच्छे टी20 गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया. इस युवा खिलाड़ी ने 14 गेंद में 39 रन की पारी के दौरान बुमराह के ओवर में दो छक्के जड़े.

स्मिथ ने अपने ब्लॉग में लिखा, ‘आईपीएल ठीक वैसे ही शुरू हुआ है जैसा मैंने सोचा था, सपाट पिचों और बड़े स्कोर वाले मुकाबलों के साथ. हमेशा की तरह यह देखना दिलचस्प होगा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे पुराने सुपरस्टार कैसा प्रदर्शन करते हैं लेकिन मुझे लगता है कि राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी पर शुरुआती कुछ हफ्तों में नजर रखनी होगी.’

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ने कहा, ‘उसने पहली गेंद से ही आक्रामक होने की अपनी काबिलियत दिखा दी है. एक युवा खिलाड़ी के तौर पर वह टूर्नामेंट के दौरान एक असली सुपरस्टार बन सकता है और मैं यह देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं कि वह कैसा प्रदर्शन करता है.’

वर्ष 2008 में पहले आईपीएल का खिताब जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स टीम के सदस्य रहे स्मिथ का मानना ​​है कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय टी20 टूर्नामेंट ने वैश्विक क्रिकेट ढांचे में क्रांति ला दी है. भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने इस बात पर हैरानी जताई थी कि कैसे सूर्यवंशी ने बुमराह जैसे गेंदबाज का सामना करते हुए पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article