New Rules From 1 April: 1 अप्रैल से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत हुई और इसके साथ ही कई बदलाव लागू हो गए हैं, जो सीधे आपकी जेब पर असर डाल सकते हैं. अब कमर्शियल LPG सिलेंडर महंगा हो गया है, हवाई सफर की कीमतें बढ़ रही हैं और ATM ट्रांजैक्शन पर भी अतिरिक्त चार्ज देना पड़ सकता है. साथ ही टैक्स सिस्टम में बदलाव, शेयर ट्रेडिंग पर ज्यादा टैक्स, नए लेबर कोड और पैन कार्ड के सख्त नियम भी लागू हो गए हैं. कुल मिलाकर यह नया फाइनेंशियल ईयर आपके खर्च, निवेश और प्लानिंग दोनों को प्रभावित करेगा. इसलिए समय रहते इन बदलावों को समझना और अपने बजट में समायोजित करना जरूरी है.





