Last Updated:
राघव चड्ढा पिछले कुछ समय से संसद में वैसे मसले उठाते रहे हैं, जिससे आमलोगों के बीच उनकी छवि काफी सुधरी है. एयरपोर्ट पर महंगे समोसे का मामला हो या फिर गिग वर्कर से जुड़ा मुद्दा, राघव ने राज्यसभा में इन मुद्दों को पूरी गंभीरता से उठाया और उसका असर भी देखने को मिला है.
राघव चड्ढा ने खुद की पार्टी लॉन्च करने के संकेत दिए हैं. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी (AAP) के सीनियर लीडर और राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा पर जबसे पार्टी हाईकमान की ओर से एक्शन लिया गया है, उनके अगले कदम को लेकर कयासबाजी का दौर लगातार जारी है. अब राघव ने खुद नेक्स्ट मूव के बारे में बड़ा संकेत दिया है. उन्होंने एक सोशल मीडिया वीडियो पोस्ट में खुद की पार्टी बनाने की तरफ इशारा किया है. राघव चड्ढा संसद में जनसरोकार से जुड़े मसले उठाते रहे हैं. बता दें कि तकरीबन एक सप्ताह पहले AAP ने राज्यसभा में राघव चड्ढा को उपनेता पद से हटाकर अशोक कुमार मित्तल को नया डिप्टी लीडर नियुक्त किया. उन्हें पार्टी के कोटे से संसद में बोलने से भी रोक दिया गया.
About the Author

बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें


