राजनैतिक गिद्ध बनकर अफवाह फैला रही कांग्रेस; बनासकांठा में पीएम मोदी ने गिनाए राहुल की पार्टी के पुराने ‘पाप’

Date:


होमताजा खबरदेश

राजनैतिक गिद्ध बनकर अफवाह फैला रही कांग्रेस; बनासकांठा में पीएम ने गिनाए ‘पाप’

Last Updated:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को राजनैतिक गिद्ध करार देते हुए कहा कि विपक्षी दल देश में संकट और अफवाहें फैलाकर अपनी सियासी रोटियां सेंकने में जुटा है. पीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने गुजरात के प्रति अपनी नफरत के चलते सीमा सुरक्षा के लिए अहम डीसा एयरबेस की फाइलों को दशकों तक दबाए रखा. उन्होंने बनासकांठा में ₹20,000 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देते हुए विकास विरोधी राजनीति पर तीखा प्रहार किया.

ख़बरें फटाफट

Zoom

पीएम मोदी ने खुलकर अपनी बात कही.

बनासकांठा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के बनासकांठा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर अब तक का सबसे तीखा और सीधा हमला बोला है. प्रधानमंत्री ने विपक्षी दल की तुलना राजनैतिक गिद्धों से करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में संकट और परेशानी बढ़ने का इंतजार करती है ताकि उस पर अपनी सियासी रोटियां सेंक सके. पीएम ने दो टूक शब्दों में कहा कि जब देश को एकजुटता की जरूरत होती है तब कांग्रेस भय और अफवाह फैलाने के षड्यंत्र में जुट जाती है.

गुजरात से ‘नफरत’
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में ‘डीसा एयरबेस’ का विशेष जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से महज 130 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह एयरबेस देश की सुरक्षा के लिए सामरिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है. पीएम ने आरोप लगाया, “पता नहीं उस समय दिल्ली में जो लोग राज करते थे उन्हें गुजरात के प्रति क्या नफरत थी? राष्ट्र की सुरक्षा का यह प्रोजेक्ट सालों तक फाइलों में दबा रहा. जब आपने मुझे दिल्ली भेजा तब मैंने उन फाइलों को बाहर निकाला.” उन्होंने साफ किया कि कांग्रेस के रवैये के कारण देश की सुरक्षा से जुड़े इस अहम प्रोजेक्ट में दशकों की देरी हुई.

सूखे और अकाल की ‘नियति’ को बदला
पीएम मोदी ने उत्तर गुजरात के उस दौर को याद किया जब यहां का नाम आते ही मन में सूखा, अकाल और पलायन की तस्वीर बनती थी. उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि वह दिन कोई नहीं भूल सकता जब हमारी माताओं-बहनों को कई किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता था. उन्होंने कहा कि यह गुजरात के लोगों का जज्बा ही था कि हमने मिलकर अपनी मेहनत से नियति को बदलने का संकल्प लिया. साल 2010 में मुख्यमंत्री रहते हुए चारणका में देश का पहला सोलर पार्क शुरू करना उसी विजन का हिस्सा था, जिसकी सराहना आज पूरी दुनिया कर रही है.

कांग्रेस: संकट में सियासी रोटियां सेंकने वाला दल
कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार करते हुए पीएम ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल वैश्विक संकट के दौर में भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं. उन्होंने कांग्रेस को ‘सियासी षड्यंत्रों’ का केंद्र बताया. पीएम के अनुसार:

· भरोसा बनाम भय: जब देश को भरोसे की जरूरत होती है, कांग्रेस अफवाह फैलाती है.

· संयम बनाम उकसावा: जब देश को संयम चाहिए, कांग्रेस लोगों को उकसाने में जुट जाती है.

· विभाजन की राजनीति: कांग्रेस के नेता आज देश को जोड़ने के बजाय उसे बांटने में लगे हैं.

₹20 हजार करोड़ की सौगात
प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 के बाद ‘डबल इंजन’ की सरकार ने गुजरात के विकास की गति को कई गुना बढ़ा दिया है. आज यहां केंद्र और राज्य की करीब 20 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है. इनमें अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेस-वे, इडर से वडाली बाइपास फोर लेन और धोलावीरा से सांतलपुर तक हाईवे का अपग्रेडेशन शामिल है. पीएम ने विश्वास जताया कि ये परियोजनाएं उत्तर गुजरात के गांवों को बाजार से, किसानों को नए अवसरों से और युवाओं को रोजगार से जोड़ेंगी.

About the Author

authorimg

Sandeep Gupta

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

33 साल बाद पटना नगर निगम में बड़ा बदलाव, प्रॉपर्टी टैक्स दोगुना, जानें आप पर क्या होगा असर

राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में गैर-आवासीय (व्यावसायिक)...