रामनवमी पर करौली में निकलेगी भव्य शोभायात्रा, 15 घोड़े और कई झांकियां होगी शामिल, तेजी से शुरू हुई तैयारियां

Date:


Last Updated:

Ram Navami celebration: करौली में रामनवमी के अवसर पर 26 मार्च को भव्य शोभायात्रा निकलेगी, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं. मुंशी त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम से शुरू होकर यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी. 15 घोड़ों पर झांकियां, 9 सजीव प्रस्तुतियां और संतों की मौजूदगी इसे खास बनाएगी. पूरे शहर में सजावट और जनसंपर्क अभियान भी तेज हो गया है.

ख़बरें फटाफट

करौली : मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के अवसर पर 26 मार्च को करौली शहर में भव्य और विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी. इस आयोजन को लेकर शहर में तैयारियां तेजी से शुरू हो चुकी हैं और विभिन्न समाजों एवं संगठनों द्वारा इसे ऐतिहासिक बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं. आयोजन समिति के अनुसार शोभा यात्रा 26 मार्च को दोपहर 2 बजे मुंशी त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम से प्रारंभ होगी. यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से गुजरते हुए हिंडौन दरवाजा, फुटाकोट चौराहा, हटवाड़ा बाजार, चटिकना चौराहा, भूड़ारा बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, वजीरपुर दरवाजा और रामस्नेही मार्ग होते हुए पुरानी कलेक्ट्रेट चौराहा स्थित हनुमान मंदिर पर समापन करेगी. पूरे मार्ग पर स्वागत द्वार, रंगोली और आकर्षक सजावट की जाएगी.

आयोजन समिति के संयोजक रामखिलाड़ी मीणा और अध्यक्ष शेरसिंह बैसला ने बताया कि शोभा यात्रा में इस बार विशेष आकर्षण के रूप में 15 घोड़ों पर सवार समाज सुधारकों और जननायकों की झांकियां शामिल होंगी. इसके साथ ही 9 सजीव झांकियां भी निकाली जाएंगी, जो धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संदेश देंगी. शोभा यात्रा में 2 से 5 बड़े संत भी शामिल रहेंगे, जिनके सान्निध्य में पूरा आयोजन आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर रहेगा.

करौली में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा की तैयारी तेज
शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर भव्य सजावट की जा रही है, जिससे शोभा यात्रा का दृश्य और भी आकर्षक बनेगा. आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समाजों की बैठकें आयोजित की जा रही हैं और लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की जा रही है. जनसंपर्क के लिए ऑटो रिक्शा और अन्य माध्यमों से भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है.

प्रेसवार्ता में अपील: ऐतिहासिक बनेगी रामनवमी यात्रा
प्रकाश होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में आरएसएस के जिला संचालक देवी सिंह, केसर सिंह नरूका, जयंत शर्मा, राजेंद्र दीवान, राजेंद्र व्यास, राधेश्याम शर्मा, विपिन शर्मा औ कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. सभी ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज के सहयोग की आवश्यकता बताई. रामनवमी के इस पावन अवसर पर निकलने वाली यह शोभा यात्रा करौली शहर में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देगी. आयोजकों को उम्मीद है कि इस बार यह यात्रा अपने भव्य स्वरूप के कारण एक नई मिसाल कायम करेगी.

About the Author

Rupesh Kumar Jaiswal

A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at News18 India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related