सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक चौंकाने वाला नज़ारा दिख रहा है. वीडियो में एक ट्रक सड़क पर पलटा हुआ नजर आता है. ट्रक में सॉफ्ट ड्रिंक की बोतलें भरी थीं, जो सड़क पर बिखर गईं. लेकिन हैरानी की बात ये है कि लोग मदद करने के बजाय बोतलें उठाने में लग गए. देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई. लोग जल्दी-जल्दी क्रेट उठाकर ले जाते दिखे. कुछ लोग एक साथ कई क्रेट उठाने की कोशिश कर रहे थे. वहीं वीडियो में एक आवाज सुनाई देती है ‘लूट लो, लूट लो’ कुछ लोग हंसते हुए भी नजर आए. बताया जा रहा है कि हादसे में ड्राइवर घायल था. लेकिन भीड़ ने उसकी मदद करने के बजाय सामान उठाना ज्यादा जरूरी समझा. इस घटना की जगह और समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह मामला आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले का है. वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी है. कई यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इंसानियत इतनी कमजोर कैसे हो गई?
Source link
'लूट लो, लूट लो'… कहां गया सिविक सेंस? सड़क पर बिखरी बोतलें, तो लोग बन गए ‘लुटेरे', VIDEO वायरल
Date:




