Last Updated:
Insect Found in Vande Bharat Food: अहमदाबाद-मुंबई वंदे भारत ट्रेन के खाने में कीड़ा मिलने की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद आईआरसीटीसी ने केटरिंग कंपनी पर दस लाख रुपए का जुर्माना लगाया है.
वंदे भारत के खाने में कीड़ा मिलने के बाद आईआरसीटीसी ने 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है.
Insect Found in Vande Bharat Food: इन दिनों वंदे भारत की गिनती देश की सबसे हाईप्रोफाइल ट्रेनों में होती है. डायनामिक फेयर वाली इस ट्रेन में फैसिलिटेशन और केटरिंग को लेकर पैसेंजर्स की अपेक्षाएं भी कुछ हाई क्लास होती है. ऐसे में, सफर के दौरान आपको अपने खाने में कीड़े मिल जाएं तो आपके मन में क्या गुजरेगी. अहमदाबाद से मुंबई जाने वाली वंदे भारत ट्रेन में कुछ ऐसा ही हुआ है. इस ट्रेन में सफर कर रहे एक नहीं, बल्कि दो-दो पैसेंजर के खाने में कीड़े निकले हैं.
इसी ट्रेन में सफर कर रहे आदित्य डिडवानिया नाम के एक पैसेंजर ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर खाने में कीड़े मिलने की शिकायत की हैं. अपने खाने की तस्वीरों को शेयर करते हुए आदित्य ने यह भी बताया है कि यह घटना सिर्फ उनके साथ नहीं हुई है, बल्कि इसी ट्रेन में सफर कर रहे एक दूसरे पैसेंजर के साथ भी हुई है. उन्होंने बताया है कि खाने में कीड़े मिलने के बाद कोच में मौजूद लगभग सभी पैसेंजर्स ने अपना खाना छोड़ दिया. इस भी पैसेंजर्स को भूखे पेट अपना सफर पूरा करने के लिए मजबूर होना पड़ा.
आईआरसीटीसी की जांच में सामने आईं ये बातें
- वहीं, इस घटना के सामने आते ही आईआरसीटीसी एक्शन में आ गया है. जांच के बाद जानकारी सामने आई है कि ट्रेन में यह खाना मेसर्स वृंदावन फूड प्रोडक्ट्स (आरके ग्रुप) की तरफ से सप्लाई किया गया था.
- आईआरसीटीसी ने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है. साथ ही, कंपनी को नोटिस जारी कर पूछा गया है कि क्यों न उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया जाए.
- आईआरसीटीसी के सीनियर अधिकारी ने बताया कि ऐसे मामलों पर तुरंत एक्शन लिया जाता है. इस मामले में संबंधित किचन को सील कर दिया गया है. साथ ही, वहां डीप क्लीनिंग व पेस्ट कंट्रोल कराया जा रहा है.
- आईआरसीटीसी ने भरोसा दिया है कि उनकी पहली प्राथमिकता पैसेंजर्स की सुरक्षा और साफ-सफाई है.
पैसेंजर्स ने की कॉन्ट्रैक्ट कैंसल करने की मांग
सोशल मीडिया में कीड़े वाले खाने की तस्वीरें वायरल होने के बाद पैसेंजर्स को केटरिंग कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट कैंसल करने की मांग की है. आदित्य डिडवानिया ने भी इस बाबत लिखा है कि बस एक ही विनती है, उस ठेकेदार के यहां छापा मारें. मुझे विश्वास है कि उनके यहां एफएसएसएआई के मानकों के अनुरूप खाना नहीं बन रहा होगा. यदि ठेकादार की गलती पाए जाने पर उसका लाइसेंस कैंसल किया जाए. उन्होंने आगे यह भी लिखा है कि यह मामला रिश्वत लेकर रफा-दफा नहीं होगा.
About the Author

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें




