Last Updated:
Who is Romi Bhinder: आईपीएल में भ्रष्टाचार विरोधी नियमों के उल्लंघन ने राजस्थान रॉयल्स के खेमे में हलचल पैदा कर दी है. टीम मैनेजर रोमी भिंडर को मैच के दौरान डगआउट में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते देखा गया, जिसमें युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी भी झांकते नजर आए. बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए जांच के आदेश दिए हैं. नियमों के मुताबिक, मैच के दौरान बाहरी संपर्क को रोकने के लिए संचार उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध होता है, जिसका उल्लंघन बड़े जुर्माने या निलंबन का कारण बन सकता है.
बीसीसीआई ने रोमी भिंडर मामले में तोड़ी चुप्पी.
नई दिल्ली. क्रिकेट के मैदान पर तकनीक का इस्तेमाल जहां खेल को बेहतर बनाने के लिए किया जाता है, वहीं कभी-कभी यही तकनीक बड़े विवादों का कारण भी बन जाती है. आईपीएल के मौजूदा सीजन में एक ऐसी ही घटना ने सनसनी मचा दी है, जिसने लीग की भ्रष्टाचार विरोधी नीतियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. बीते शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स के मैच के दौरान टीवी कैमरों ने कुछ ऐसा कैद किया जिसने बीसीसीआई के गलियारों में खलबली मचा दी. टीम के मैनेजर रोमी भिंडर को लाइव मैच के दौरान डगआउट में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते देखा गया. हैरान करने वाली बात यह थी कि टीम के युवा ओपनर 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी भी उस फोन में झांकते हुए नजर आए.
आईपीएल के सख्त नियमों के अनुसार, डगआउट में फोन का इस्तेमाल ‘प्लेयर्स एंड मैच ऑफिशियल्स एरिया’ (PMOA) प्रोटोकॉल का सीधा उल्लंघन माना जाता है. हालांकि मैनेजर्स को ड्रेसिंग रूम में फोन रखने की अनुमति होती है, लेकिन मैच के दौरान डगआउट में इसका उपयोग वर्जित है. इस घटना पर रिएक्शन देते हुए बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया (Devjit Saikia) ने कहा है कि बोर्ड इस मामले की विस्तृत समीक्षा करेगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि बीसीसीआई किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले वीडियो फुटेज और तस्वीरों की गहन जांच करेगा. सैकिया ने कहा, ‘मैनेजर के तौर पर रोमी भिंडर (Romi Bhinder) फोन रख सकते हैं, लेकिन हमें यह देखना होगा कि इसका इस्तेमाल कहां और किस स्थिति में किया गया. आंतरिक जांच के बाद ही कोई तार्किक फैसला लिया जाएगा.’
बीसीसीआई ने रोमी भिंडर मामले में तोड़ी चुप्पी.
जांच के दायरे में आ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच में भिंडर को डगआउट में बैठने की अनुमति मिलेगी या नहीं. वहीं, छोटी उम्र के कारण चर्चा में रहने वाले वैभव सूर्यवंशी भी जांच के दायरे में आ सकते हैं. क्रिकेट में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए बीसीसीआई का एंटी-करप्शन कोड बेहद सख्त है. डगआउट को बाहरी दुनिया से पूरी तरह काट दिया जाता है ताकि पिच की स्थिति, टीम की रणनीति या किसी भी गुप्त जानकारी को सट्टेबाजों (Bookies) तक न पहुंचाया जा सके. मैच शुरू होने से पहले खिलाड़ियों और स्टाफ को अपने डिवाइस जमा करने होते हैं. केवल टीम एनालिस्ट और मैनेजर को आपातकालीन या ऑपरेशनल कार्यों के लिए सीमित और मॉनिटर किए गए इस्तेमाल की छूट होती है.
BCCI admitted that Bhinder of RR has indeed broken the protocols of Players and Match Officials Area (PMOA)
Romi Bhinder & Vaibhav caught using a mobile phone in the dugout during IPL match against RCB in Guwahati on Friday.
Not 🚫 ALLOWED .pic.twitter.com/58HTahx2kf


