शुगर, हार्ट और इम्युनिटी के लिए असरदार है जामुन के बीज, यहां जानिए इस्तेमाल का सही तरीका

Date:


Last Updated:

जिला अस्पताल सुल्तानपुर में कार्यरत आयुर्वेद डॉक्टर संतोष श्रीवास्तव ने लोकल 18 से बातचीत के दौरान बताया कि जामुन में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, आयरन, मैग्‍नीशियम, सोडियम, फॉस्‍फोरस, विटामिन सी, एंटीऑक्‍सीडेंट जैसे जरूरी पोषक तत्‍व पाए जाते हैं. कई ऐसे वैज्ञानिक शोध भी मिले हैं, जिसमें यह पाया गया है कि यह हमारे शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मद

आज के समय में गलत खानपान और दिनचर्या के नियमित न होने की वजह से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. पहले के समय में शुगर की बीमारी लोगों को 40-45 साल के बाद आती थी, लेकिन आज यह 30 साल तक के युवाओं को भी अपने चपेट में ले रही है. ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं शुगर की बीमारी से निपटने के बारे में कि जामुन के बीज का क्या रोल होता है और इसको किस तरह से खाया जाए, ताकि यह हमारे शुगर को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाए और इससे हमारी दिनचर्या भी प्रभावित न होने पाए.

हार्ट के लिए है फायदेमंद 

जामुन में हाई लेवल पोटेशियम होता है, जो मनुष्य के हृदय के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. यह हार्ट बीट को भी नियंत्रित करने में हमारी मदद करता है. इसके साथ ही जामुन हार्ट को स्वस्थ रखने, स्‍ट्रोक और हार्ट अटैक की संभावना को कम करने में भी मदद करता है. यह ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में भी काफी असरदार माना जाता है.

मिलते हैं यह पोषक तत्व 

जिला अस्पताल सुल्तानपुर में कार्यरत आयुर्वेद डॉक्टर संतोष श्रीवास्तव ने लोकल 18 से बातचीत के दौरान बताया कि जामुन में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, आयरन, मैग्‍नीशियम, सोडियम, फॉस्‍फोरस, विटामिन सी, एंटीऑक्‍सीडेंट जैसे जरूरी पोषक तत्‍व पाए जाते हैं. कई ऐसे वैज्ञानिक शोध भी मिले हैं, जिसमें यह पाया गया है कि यह हमारे शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है.

इन बीमारियों में है फायदा 

डॉ संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि जामुन का बीज शुगर को कंट्रोल करने में काफी फायदेमंद होता है इसके साथ ही साथ या शरीर की इम्युनिटी सिस्टम को भी मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है. जामुन के बीज को कुछ दिनों तक रख लेना चाहिए, उसके बाद उसका पाउडर बनाकर सुबह-शाम गुनगुने पानी से खाने पर शुगर काफी कंट्रोल रहता है.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related