8 C
Munich

शुभमन-सुंदर ने दिल्ली में आग लगा दी, 104 रनों की साझेदारी पड़ी गेंदबाजों पर भारी, दोनों ने लगाई हाफ सेंचुरी

Must read


Last Updated:

शुभमन गिल के साथ ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने भी कमाल का योगदान दिया और दोनों की साझेदारी ने दिल्ली के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. शुभमन गिल ने आज साबित कर दिया कि क्यों उन्हें भारतीय क्रिकेट का अगला ‘प्रिंस’ कहा जाता है. एक कप्तान के तौर पर उन्होंने आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व किया और मुश्किल समय में बड़ी पारी खेली. 

Zoom

शुभमन गिल-वाशिंगटन सुंदर की साझेदारी ने दिल्ली में आग लगा दी

नई दिल्ली.  क्रिकेट के मैदान पर जब प्रतिभा और संकल्प का मिलन होता है, तो रिकॉर्ड्स का टूटना तय है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब गुजरात टाइटंस के युवा कप्तान शुभमन गिल ने अपनी चोट के बाद न केवल शानदार वापसी की, बल्कि अपनी बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं.  यह पारी सिर्फ रनों की संख्या नहीं, बल्कि गिल के ‘कमबैक’ का एक जोरदार ऐलान थी.

शुभमन गिल के साथ ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने भी कमाल का योगदान दिया और दोनों की साझेदारी ने दिल्ली के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. शुभमन गिल ने आज साबित कर दिया कि क्यों उन्हें भारतीय क्रिकेट का अगला ‘प्रिंस’ कहा जाता है. एक कप्तान के तौर पर उन्होंने आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व किया और मुश्किल समय में बड़ी पारी खेली.  वाशिंगटन सुंदर का फॉर्म में लौटना गुजरात के लिए सोने पर सुहागा रहा.

चोट को मात, बल्ले से दहाड़

पिछली कुछ पारियों से चोट के कारण मैदान से बाहर रहने वाले शुभमन गिल पर सबकी नजरें टिकी थीं.  आलोचक सवाल उठा रहे थे कि क्या वह उसी पुराने अंदाज में वापसी कर पाएंगे? गिल ने उन सभी सवालों का जवाब अपने बल्ले से दिया. उन्होंने महज 45 गेंदों पर 70 रनों की कप्तानी पारी खेली. उनकी इस पारी में नजाकत भी थी और आक्रामकता भी. 155 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने मैदान के हर कोने में शॉट लगाए. अपनी पारी के दौरान गिल ने 5 छक्के और 4 चौके लगाए.

वाशिंगटन सुंदर के साथ ‘सैकड़े’ की जुगलबंदी

मैच का सबसे रोमांचक मोड़ तब आया जब शुभमन गिल और वाशिंगटन सुंदर एक साथ क्रीज पर आए. दोनों युवा खिलाड़ियों ने दिल्ली की गर्मी में रनों की ऐसी बारिश की कि विपक्षी कप्तान बेबस नजर आए. गिल और सुंदर के बीच 60 गेंदों पर 104 रनों की विशाल साझेदारी हुई. इस पार्टनरशिप ने न केवल पारी को संभाला, बल्कि गुजरात को एक बड़े स्कोर की ओर अग्रसर किया. सुंदर ने भी गिल का बखूबी साथ निभाया और अपने बल्ले की चमक बिखेरते हुए एक शानदार अर्धशतक जड़ा.  सुंदर की टाइमिंग का अंदाजा इसी बात से लगा सकेत है कि उन्होने 171 के स्ट्राइक रेट से 32 गेंदो पर 55 रन बनाए जिसमें 6 चौके और 2 छक्क शामिल है.

इन दो शानदार पारियों की बदौलत गुजरात टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 200 रनों का आंकड़ा पार कर लिया.  अरुण जेटली स्टेडियम की पिच, जो अमूमन स्पिनरों की मदद करती है, आज गिल और सुंदर के शॉट्स से गूंज रही थी.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article