संसद में अब तक पूछे गए सवाल; 160 सेकेंड का वीडियो, AAP के आरोपों पर राघव चड्डा का करारा पलटवार

Date:



Raghav Chadha Video: सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर वीडियो शेयर कर जोरदार हमला बोला. इस वीडियो में चड्ढा राज्यसभा में जनसरोकार के मुद्दे उठाते हुए नजर आए. AAP ने चड्ढा के इस कदम पर पलटवार किया. पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि चड्ढा संसद में कई मामलों में पार्टी लाइन के अनुसार नहीं चल रहे थे और प्रमुख मुद्दों पर विपक्ष के बहिर्गमन में शामिल नहीं हुए. चड्ढा के इस वीडियो और AAP के आरोपों के बीच अब राजनीतिक हलचल बढ़ गई है. राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह मामला पार्टी के अंदरूनी मतभेद को उजागर करता है और आने वाले दिनों में इसका असर आम आदमी पार्टी की राजनीतिक छवि पर पड़ सकता है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related