सत्ता नहीं थी, संसाधन नहीं थे… PM मोदी ने याद किया ‘रेल से जेल’ वाला दौर – News18 हिंदी

Date:


होमवीडियोदेश

BJP Foundation Day: सत्ता नहीं थी, संसाधन नहीं थे… PM मोदी ने याद किया ‘रेल से जेल’ वाला दौर

X

BJP Foundation Day: सत्ता नहीं थी, संसाधन नहीं थे… PM मोदी ने याद किया ‘रेल से जेल’ वाला दौर

 

arw img

BJP Foundation Day: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए इसे सिर्फ एक राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि एक भावनात्मक अवसर बताया. उन्होंने कहा कि यह दिन हर कार्यकर्ता के लिए कृतज्ञता जताने का मौका होता है, क्योंकि पार्टी ने उन्हें राष्ट्र सेवा का अवसर दिया है. पीएम मोदी ने देशभर के करोड़ों कार्यकर्ताओं, समर्थकों और नागरिकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान उन्होंने पार्टी के संस्थापकों और वरिष्ठ नेताओं को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय, नानाजी देशमुख, अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी समेत कई महान नेताओं के योगदान को नमन किया. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि आज भाजपा जिस ऊंचाई पर पहुंची है, उसकी चमक तो सभी देखते हैं, लेकिन इसके पीछे लाखों कार्यकर्ताओं का त्याग, तपस्या और संघर्ष छिपा हुआ है. उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि एक समय ऐसा भी था जब पार्टी के पास न संसाधन थे और न ही सत्ता का कोई आधार. उन्होंने बताया कि उस दौर में भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए कहा जाता था कि उनका ‘एक पैर रेल में और दूसरा जेल में होता है.’ यानी कार्यकर्ता लगातार यात्रा करते थे, लोगों के बीच जाते थे और पार्टी के विचारों को फैलाने के लिए हर मुश्किल का सामना करते थे. पीएम मोदी ने मौजूदा नेतृत्व और संगठन की ऊर्जा की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि पार्टी आज पूरी ताकत और नई ऊर्जा के साथ देश सेवा में जुटी है. साथ ही, जिन राज्यों में चुनाव हो रहे हैं, वहां भी कार्यकर्ताओं में नया जोश और बदलाव देखने को मिल रहा है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related