समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

Date:


Last Updated:

जीवन प्रमाणीकरण कराना बेहद आसान है. लाभुक अपने नजदीकी ग्राहक सेवा केंद्र (CSC) पर जाकर या बायोमेट्रिक माध्यम से यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. इसके लिए आधार कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज साथ रखना अनिवार्य है.

समस्तीपुर: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम है. जिन लोगों ने अब तक अपना जीवन प्रमाणीकरण (KYC) नहीं कराया है, उनके पास अब बहुत कम समय बचा है. विभाग की ओर से स्पष्ट निर्देश जारी किया गया है कि 31 मार्च तक हर हाल में यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाए. तय समय सीमा के भीतर जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर करीब डेढ़ लाख से अधिक लाभुकों की पेंशन पर रोक लग सकती है. खासकर वृद्धा पेंशन प्राप्त करने वाले लोगों के लिए यह बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है.

आंकड़े बता रहे हैं गंभीर स्थिति
जिले में कुल 5,17,664 पेंशनधारी हैं, जिनमें से अब तक केवल 3,67,460 लाभुकों ने ही जीवन प्रमाणीकरण कराया है. इसका मतलब है कि अभी भी बड़ी संख्या में लोग इस जरूरी प्रक्रिया से वंचित हैं. ऐसे लाभुकों का नाम सूची से हटाया भी जा सकता है, जिससे उनकी नियमित पेंशन बंद हो सकती है. प्रशासन लगातार अपील कर रहा है कि सभी पात्र लाभुक समय रहते यह प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े.

कैसे कराएं जीवन प्रमाणीकरण
जीवन प्रमाणीकरण कराना बेहद आसान है. लाभुक अपने नजदीकी ग्राहक सेवा केंद्र (CSC) पर जाकर या बायोमेट्रिक माध्यम से यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. इसके लिए आधार कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज साथ रखना अनिवार्य है. सरकार की इस व्यवस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पेंशन सही लाभुक तक ही पहुंचे.

पेंशन बंद होने का खतरा
यदि आपने अब तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया है, तो बिना देर किए तुरंत यह प्रक्रिया पूरी कर लें. समय सीमा के बाद पेंशन बंद होने का खतरा बना हुआ है, जिससे अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

About the Author

Amita kishor

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related