Last Updated:
Railway News : जालौर-जैसलमेर रेल मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. रेलवे ने साबरमती-जैसलमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस को 27 मार्च को आंशिक रूप से रद्द करने का फैसला लिया है. यह ट्रेन अब पोकरण और जैसलमेर के बीच नहीं चलेगी, जिससे पर्यटकों और स्थानीय यात्रियों को भारी असुविधा हो सकती है. यात्रा पर निकलने से पहले शेड्यूल जरूर चेक कर लें.
जालौर: जालोर-जैसलमेर रेलवे स्टेशन पर इन दिनों चल रहे निर्माण कार्य के चलते रेल सेवाएं प्रभावित हो रही हैं. इसका असर खासतौर पर साबरमती-जैसलमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस पर देखने को मिलेगा, जिसे 27 मार्च को आंशिक रूप से रद्द किया गया है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन संख्या 20492 साबरमती-जैसलमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 26 मार्च को अपने निर्धारित समय पर साबरमती से रवाना होगी, लेकिन अगले दिन 27 मार्च को यह ट्रेन पोकरण से जैसलमेर के बीच नहीं चलेगी. यानी इस रूट के बीच ट्रेन सेवा पूरी तरह बंद रहेगी.
इसी तरह वापसी में भी बदलाव किया गया है. ट्रेन संख्या 20491, जो सामान्यतः जैसलमेर से साबरमती के लिए रवाना होती है, वह 27 मार्च को जैसलमेर के बजाय पोकरण स्टेशन से ही अपनी यात्रा शुरू करेगी. इससे जैसलमेर से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. रेलवे प्रशासन का कहना है कि स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण यह निर्णय लिया गया है, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और कार्य को समय पर पूरा किया जा सके. हालांकि इस आंशिक रद्दीकरण के चलते यात्रियों को अपनी यात्रा योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है.
जैसलमेर ट्रेन बदली, यात्रियों को चेतावनी
यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें. इसके लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन का सहारा लिया जा सकता है. स्थानीय स्तर पर भी इस बदलाव का असर देखने को मिल रहा है. जैसलमेर से जुड़े क्षेत्रों के यात्रियों, खासकर पर्यटकों और रोजाना सफर करने वालों के लिए यह असुविधा का कारण बन सकता है.
निर्माण कार्य से रेल सेवा प्रभावित, अपील जारी
रेलवे अधिकारी डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने जानकारी दी कि….जैसलमेर स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके चलते कुछ समय के लिए रेल संचालन में बदलाव किया गया है. यात्रियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है. हम यात्रियों से अपील करते हैं कि यात्रा से पहले ट्रेन की जानकारी जरूर चेक करें. रेलवे का कहना है कि जैसे ही निर्माण कार्य पूरा होगा, सेवाओं को फिर से सामान्य कर दिया जाएगा. तब तक यात्रियों से सहयोग की अपील की गई है.
About the Author

A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at News18 India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें




