सिलेंडर नहीं मिल रहा? LPG सप्लाई को लेकर बड़ा अलर्ट, जानिए पूरा मामला – News18 हिंदी

Date:


होमवीडियोदेश

LPG Gas Crisis: सिलेंडर नहीं मिल रहा? LPG सप्लाई को लेकर बड़ा अलर्ट, जानिए पूरा मामला

X

LPG Gas Crisis: सिलेंडर नहीं मिल रहा? LPG सप्लाई को लेकर बड़ा अलर्ट, जानिए पूरा मामला

 

arw img

LPG Gas Crisis:पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर अब भारत में भी दिखने लगा है. देश के कई हिस्सों से एलपीजी सिलेंडर की देरी की खबरें आ रही हैं. लोगों को बुकिंग के बाद इंतजार करना पड़ रहा है. इसी बीच सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम लागू कर दिया है. आमतौर पर ये कानून तभी लगाया जाता है, जब जरूरी चीजों की सप्लाई पर खतरा हो. सरकार का कहना है कि एलपीजी की कोई कमी नहीं है. लेकिन जमीनी हालात कुछ अलग इशारा कर रहे हैं. कुछ जगहों पर कालाबाजारी की शिकायतें भी सामने आई हैं. असल वजह पश्चिम एशिया का तनाव बताया जा रहा है. भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा बाहर से मंगाता है. सप्लाई रूट प्रभावित होते हैं, तो असर तुरंत दिखता है. सरकार ने तेल कंपनियों को उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही एलपीजी जहाजों को बंदरगाह पर प्राथमिकता दी जा रही है. लोगों से पीएनजी अपनाने की अपील भी की गई है. ताकि सिलेंडर पर दबाव कम हो सके. सरकार ने साफ कहा है- घबराएं नहीं. जरूरत के हिसाब से ही बुकिंग करें. फिलहाल हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं. लेकिन चुनौती अभी भी बनी हुई है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related