सीकर की पायल का कमाल, सरकारी स्कूल से 94.80% अंक, मेहनत और हौसले से बनी सफलता की मिसाल

Date:


X

सीकर की पायल का कमाल, 94.80% अंक, मेहनत से बनी सफलता की मिसाल

 

arw img

Success Story : राजस्थान बोर्ड 12वीं के परिणाम में सीकर जिले के रुलाना गांव की पायल कंवर ने 94.80 प्रतिशत अंक हासिल कर शानदार सफलता दर्ज की है. सरकारी स्कूल में पढ़ाई करते हुए पायल ने यह साबित कर दिया कि सफलता के लिए महंगे संसाधन नहीं, बल्कि मजबूत इरादे और सही मार्गदर्शन जरूरी होता है. उन्होंने 500 में से 474 अंक प्राप्त किए, जिसमें कई विषयों में बेहतरीन प्रदर्शन रहा. साधारण परिवार से आने वाली पायल अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को देती हैं, जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया. रोजाना 5 से 6 घंटे की नियमित पढ़ाई, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ने उनकी तैयारी को मजबूत बनाया. परीक्षा से पहले परदादी के निधन जैसे कठिन समय के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. पायल का सपना शिक्षक बनकर समाज में शिक्षा का उजाला फैलाना है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related