स्टालिन का चुनावी स्टंट, 3100 करोड़ के बकाये का भुगतान करे केंद्र, PM मोदी को लिखा पत्र

Date:


होमताजा खबरदेश

स्टालिन का चुनावी स्टंट, 3100Cr के बकाये का भुगतान करे केंद्र, PM को लिखा पत्र

Last Updated:

MK Stalin Letter to PM Modi: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर चुनावी स्टंट किया है. उन्होंने केंद्र पर जल जीवन मिशन के 3112 करोड़ रुपये बकाये का भुगतान करने की मांग की है. उन्होंने पश्चिम एशिया संकट के बीच LPG संकट को लेकर भी केंद्र से जवाब मांगा है.

Zoom

तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर 3100 करोड़ रुपये की बकाया राशि की मांगी की है.

MK Stalin Letter to PM Modi: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए केंद्र सरकार पर ‘जल जीवन मिशन’ की योजनाओं के लिए लंबित 3,112 करोड़ रुपये की बकाया राशि तुरंत जारी करने की मांग की है. प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में स्टालिन ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राज्य की महत्वपूर्ण जल परियोजनाओं को जानबूझकर अटकाने की कोशिश कर रही है. स्टालिन ने विशेष रूप से होगेनक्कल संयुक्त जल आपूर्ति योजना के तीसरे चरण का जिक्र किया. उन्होंने लिखा कि इस योजना को 15 जून 2023 को जल शक्ति मंत्रालय की राज्य स्तरीय योजना स्वीकृति समिति ने 8,428 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी दी थी, जिसमें ‘जल जीवन मिशन’ के तहत केंद्र का 2,283 करोड़ रुपये का हिस्सा शामिल था. लेकिन अब जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने संकेत दिया है कि इस परियोजना के लिए केंद्र की सहायता नहीं दी जा सकती.

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब परियोजना को दो साल पहले मंजूरी मिल चुकी है, तब अचानक केंद्र सरकार अपना वादा पूरा करने से मुकर रही है. यह तमिलनाडु के लोगों के साथ अन्याय है.

LPG संकट पर भी हमला

स्टालिन ने प्रधानमंत्री मोदी पर LPG तैयारियों को लेकर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया संघर्ष के प्रभाव से निपटने के लिए देश को तैयार रहना चाहिए, लेकिन यह तैयारी को लोगों पर आउटसोर्स नहीं किया जा सकता. DMK अध्यक्ष ने पूछा कि पीएम मोदी किसके लिए तैयार करने की बात कह रहे हैं. किसे तैयार होना चाहिए- केंद्र सरकार या जनता?

स्टालिन ने याद दिलाया कि उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर तमिलनाडु में घरेलू, वाणिज्यिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए LPG की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की थी. उन्होंने पश्चिम एशिया में फंसे तमिलों की सुरक्षा, उनकी निकासी, ट्रांजिट वीजा और अतिरिक्त उड़ानों की भी मांग की थी. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि देश कोरोना वायरस महामारी की तरह पश्चिम एशिया संघर्ष के प्रभाव से निपटने के लिए तैयार रहे, लेकिन सवाल यह है कि केंद्र सरकार खुद क्यों तैयार नहीं है? क्यों तैयारी को आम लोगों पर छोड़ दिया जा रहा है? स्टालिन ने केंद्र से प्राकृतिक गैस (आपूर्ति नियामक) आदेश, 2026 के तहत बिजली संयंत्रों को गैस वितरण की पद्धति पर पुनर्विचार करने की भी मांग की, ताकि आने वाली गर्मी सीजन में पीक पावर डिमांड पूरी की जा सके.

चुनावी स्टंट का आरोप

भाजपा नेताओं ने स्टालिन के पत्र को चुनावी स्टंट करार दिया है. उन्होंने कहा कि तमिलनाडु सरकार केंद्र की कई योजनाओं में अपना हिस्सा समय पर नहीं देती और अब बकाया राशि का मुद्दा उठाकर राजनीतिक फायदे की कोशिश कर रही है. वहीं, DMK सूत्रों का कहना है कि केंद्र सरकार तमिलनाडु के साथ भेदभाव कर रही है और राज्य की विकास योजनाओं को राजनीतिक कारणों से रोका जा रहा है. मुख्यमंत्री स्टालिन का यह पत्र ऐसे समय में आया है जब तमिलनाडु में लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं और LPG संकट तथा जल संकट दोनों मुद्दे राज्य की जनता के बीच चर्चा में हैं.

About the Author

authorimg

संतोष कुमार

न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related