10.5 C
Munich

हां, मैं तुम्हारा हूं, तुम्हारा ही रहूंगा… वो ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर, जिसने आशा भोसले के साथ गाया हिट गाना

Must read


होमखेलक्रिकेट

मैं तुम्हारा हूं, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर, जिसने आशा भोसले के साथ गाया हिट गाना

Last Updated:

Asha Bhosle Epic Collab With Brett Lee: ब्रेट ली और आशा भोसले की जुगलबंदी संगीत और खेल के प्रेमियों के लिए एक यादगार अध्याय है. अपनी यादों को साझा करते हुए ब्रेट ली बताते हैं कि उन्होंने ‘आशा एंड फ्रेंड्स’ एल्बम के लिए अपना प्रसिद्ध गाना महज 30 मिनट में लिखा था. इस रिकॉर्डिंग के बारे में उन्होंने अपने साथियों को भी नहीं बताया था और चुपचाप शूटिंग के लिए निकल गए थे.

Zoom

ब्रेट ली ने आशा भोसले के साथ दिया था हिट सॉन्ग.

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली और महान गायिका आशा भोसले ने 2007 में एक अनोखी ‘म्यूजिकल’ जोड़ी बनाई थी. जिसने ‘यू आर द वन फोर मी’ जैसा हिट गाना दिया था. प्रख्यात गायिका भोसले का 92 वर्ष की उम्र में रविवार को मुंबई में निधन हो गया. उन्हें सीने में संक्रमण और कमजोरी के कारण एक दिन पहले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

ब्रेट ली (Brett Lee) ने अपनी आत्मकथा ‘माई लाइफ : ब्रेट ली’ में उन्हें ‘एक प्यारी, सौम्य महिला’ बताया था जिनकी हंसी मजाक की प्रवृति (सेंस ऑफ ह्यूमर) बहुत बढ़िया थी. उनकी मुलाकात 2007 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान हुई थी, जब ली से एक एल्बम में योगदान देने के बारे में बात की गई थी जिसमें अंतरराष्ट्रीय कलाकार और बॉलीवुड सितारे शामिल होने वाले थे.

ब्रेट ली ने आशा भोसले के साथ दिया था हिट सॉन्ग.

इस प्रस्ताव में दिलचस्पी दिखाते हुए उन्होंने इसके लिए हामी भर दी, विशेषकर यह सुनकर कि इस एल्बम में रॉबी विलियम्स जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं.  ली ने 2011 में लिखी अपनी किताब में लिखा था, ‘मुझे बताया गया कि इस एल्बम में मेरे लिए एक गाना चुना जाएगा, फिर मैं उसे सीखूंगा और चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान किसी समय आशा भोसले (Asha Bhosle) जी  के साथ मिलकर उसकी रिकॉर्डिंग करूंगा. मुझे यकीन ही नहीं हो रहा था कि ऐसा सच में हो रहा है, एक महान हस्ती के साथ काम करने का यह कितना जबरदस्त मौका था.’

भोसले को ‘भारतीय संगीत की अरेथा फ्रैंकलिन’ बताते हुए ली ने उस रिकॉर्डिंग के बारे में किताब में लिखा था कि क्रिकेट के बेहद व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद उन्होंने भोसले के साथ चार घंटे की रिकॉर्डिंग के लिए समय निकाल ही लिया था. ली ने लिखा था, ‘वह एक प्यारी, सौम्य महिला थीं जिनका ‘सेंस ऑफ ह्यूमर’ बहुत बढ़िया था। यह क्लिप मुख्य रूप से एक ऑफिस में फिल्माई गई थी।.हालांकि मुझे ठीक से पता नहीं था कि मैं क्या कर रहा हूं, लेकिन मुझे इसमें बहुत मजा आया.’

यह गाना बाद में काफी हिट हुआ. चार महीने बाद जब वे सिडनी ओपेरा हाउस में दोबारा मिले तो भोसले ने ली को यह एल्बम भेंट किया जिस पर उन्होंने अपने हाथ से एक निजी संदेश भी लिखा था. ली ने लिखा, ‘यह हमेशा मेरे सबसे कीमती खजानों में से एक रहेगा.’ आशा ताई का अंतिम संस्कार सोमवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में किया जाएगा.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article