हिडमा, देवजी, पापा राव के ‘मकड़जाल’ का अंत… जानें नक्सलवाद से कैसे मुक्त हुआ देश? – News18 हिंदी

Date:


होमवीडियोदेश

Naxalwaad: हिडमा, देवजी, पापा राव के ‘मकड़जाल’ का अंत… जानें नक्सलवाद से कैसे मुक्त हुआ देश?

X

Naxalwaad: हिडमा, देवजी, पापा राव के ‘मकड़जाल’ का अंत… जानें नक्सलवाद से कैसे मुक्त हुआ देश?

 

arw img

Naxalism: गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश अब नक्सल मुक्त हो चुका है. उन्होंने कहा कि जो नक्सली आत्मसमर्पण करेगा, उसका पुनर्वास होगा और जो हथियार उठाएगा, उसे कानून के तहत सजा मिलेगी. देश में दशकों तक भय और हिंसा फैलाने वाले नक्सली अब निर्णायक तरीके से समाप्त किए गए हैं. बस्तर, दंतेवाड़ा, गढ़चिरौली, मलकानगिरी, झारखंड, ओडिशा और अन्य प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के ठिकानों पर ऑपरेशन चलाए और कई बड़े कमांडरों को निष्क्रिय किया. इस दौरान व्यापक सर्च ऑपरेशन, आधुनिक हथियार और इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया गया. सरकार ने सिर्फ सुरक्षा बलों पर भरोसा नहीं किया, बल्कि विकास और विश्वास को हथियार बनाया. स्कूल, सड़क, मोबाइल नेटवर्क और बैंकिंग जैसी बुनियादी सुविधाएं अब नक्सल प्रभावित इलाकों तक पहुंच चुकी हैं. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली अब खेती, पढ़ाई और रोजगार जैसी मुख्यधारा की गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं. गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ’31 मार्च 2026 को देश नक्सल मुक्त हो गया. यह सुरक्षा बलों, स्थानीय लोगों और सरकार की समर्पित रणनीति की बड़ी सफलता है.’ देश में अब लाल आतंक का दौर खत्म हो गया है और डर की जगह उम्मीद और विकास ने ले ली है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related