हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी ने कांग्रेस पर बोला बड़ा हमला, कहा- लगता है किसी पागल कुत्ते ने पवन खेड़ा को काट लिया

Date:


होमताजा खबरदेश

किसी पागल कुत्ते ने पवन खेड़ा को काट लिया है- रिनिकी भुयान सरमा

Last Updated:

Fake Passport Controversy in Assam Chunav 2026: असम की राजनीति में ‘फेक पासपोर्ट’ विवाद ने भूचाल ला दिया है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा रिनिकी भुयान सरमा के इजिप्टियन पासपोर्ट के दावे को इजिप्ट एंबेसी ने ‘फर्जी’ करार दिया है. वहीं, मुख्यमंत्री की पत्नी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए इसे ‘पागल कुत्ते के काटने’ जैसा व्यवहार और एआई-फोटोशॉप की गंदी राजनीति बताया है.

Zoom

हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी ने पवन खेड़ा पर बोला बड़ा हमला.

गुवाहाटी. असम विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच एक ऐसा ‘पासपोर्ट विवाद’ खड़ा हुआ है, जिसने चुनावी गर्मी को व्यक्तिगत हमलों और तकनीकी धोखाधड़ी के नए स्तर पर पहुंचा दिया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा द्वारा मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुयान सरमा पर लगाए गए ‘विदेशी नागरिकता’ के आरोप अब पूरी तरह धराशायी होते नजर आ रहे हैं. मिस्र (इजिप्ट) सरकार की आधिकारिक पुष्टि के बाद इस पूरे विवाद ने कांग्रेस की साख पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.

विवाद की शुरुआत तब हुई जब पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दावा किया कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुयान सरमा के पास इजिप्ट का पासपोर्ट है. उन्होंने एक तस्वीर साझा की जिसे रिनिकी का इजिप्टियन पासपोर्ट बताया गया. खेड़ा का आरोप था कि मुख्यमंत्री ने अपने चुनावी हलफनामे में अपनी पत्नी की इस ‘विदेशी नागरिकता’ की जानकारी छिपाई है, जो कि कानूनन अपराध है. कांग्रेस ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा और चुनावी धोखाधड़ी का मुद्दा बनाकर असम में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी थी.

जैसे ही यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आया, इजिप्ट की एंबेसी ने इस पर स्पष्टीकरण जारी किया. एंबेसी ने साफ किया कि जो पासपोर्ट कॉपी पवन खेड़ा द्वारा दिखाई गई है, वह पूरी तरह ‘फेक’ है. दूतावास के अनुसार, वह पासपोर्ट नंबर किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर दर्ज है. जालसाजों ने उस असली पासपोर्ट पर रिनिकी भुयान सरमा का नाम और तस्वीर ‘फोटोशॉप’ के जरिए चिपका दी थी. इस तकनीकी खुलासे ने कांग्रेस के आरोपों की हवा निकाल दी.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related