‘होर्मुज के चक्रव्यूह’ से 4 भारतीय जहाज निकले, 20 बचे; जयशंकर के बयान से तिलमिलाए PAK को भी MEA ने दिया जवाब

Date:


नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत की सबसे बड़ी चिंता अपने समुद्री व्यापार और जहाजों की सुरक्षा को लेकर है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने वीकली ब्रीफिंग में एक बड़ी राहत भरी खबर दी है. उन्होंने बताया कि अब तक होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के रास्ते 4 भारतीय जहाज सुरक्षित रूप से भारत पहुंच चुके हैं. ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनातनी के कारण यह इलाका इस समय बेहद संवेदनशील बना हुआ है. जायसवाल ने स्पष्ट किया कि भारत सरकार संबंधित देशों के साथ लगातार संपर्क में है ताकि भारतीय जहाजों का आवागमन बिना किसी बाधा के सुरक्षित तरीके से सुनिश्चित किया जा सके.

1971 के नरसंहार पर पाकिस्तान को दुनिया के सामने किया बेनकाब

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारत ने पाकिस्तान को उसके काले अतीत की याद दिलाते हुए घेर लिया. 1971 के ‘ऑपरेशन सर्चलाइट’ का जिक्र करते हुए रणधीर जायसवाल ने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि पाकिस्तानी फौज ने निर्दोष बांग्लादेशियों का सुनियोजित कत्लेआम किया था. लाखों लोगों की हत्या और महिलाओं के खिलाफ हुई व्यापक यौन हिंसा ने मानवता के जमीर को झकझोर दिया था.

भारत ने साफ कर दिया कि वह इस ऐतिहासिक अन्याय के खिलाफ न्याय की मांग में बांग्लादेश के साथ मजबूती से खड़ा है. पाकिस्तान आज भी अपने इन जघन्य अपराधों को स्वीकार करने से बचता रहा है, जिसे भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर फिर से उजागर किया है.

सर्वदलीय बैठक और पाकिस्तान के बड़बोलेपन पर कड़ा जवाब

पश्चिम एशिया के संघर्ष पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक को लेकर पूछे गए सवाल पर MEA ने सधा हुआ जवाब दिया. जायसवाल ने कहा कि चूंकि यह एक ‘क्लोज्ड डोर’ मीटिंग थी, इसलिए इसकी आंतरिक चर्चाओं पर टिप्पणी करना उचित नहीं है.

हालांकि, उन्होंने पाकिस्तानी नेताओं जैसे ख्वाजा आसिफ, बिलावल भुट्टो और इमरान खान की आलोचनात्मक टिप्पणियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि वैश्विक संघर्षों पर पाकिस्तान का दोहरा रवैया पुराना है. भारत का रुख साफ है कि वह अपने हितों और क्षेत्रीय शांति को प्राथमिकता देगा. फिलहाल सरकार का पूरा ध्यान खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों और जहाजों को सुरक्षित निकालने पर केंद्रित है.

बांग्लादेश से रिश्ते और मजबूत करेगा भारत: MEA

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बांग्लादेश को लेकर कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत लगातार जारी है और भारत न केवल रिश्तों को बनाए रखना चाहता है, बल्कि उन्हें और मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है. यह बयान बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हमीदुल्लाह के इंटरव्यू के बाद आया है, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा हुई थी. भारत का रुख साफ है कि क्षेत्रीय सहयोग को आगे बढ़ाया जाएगा और आपसी विश्वास को मजबूत किया जाएगा.

वहीं, दूसरी ओर MEA ने पाकिस्तान पर अल्पसंख्यकों के मुद्दे को लेकर सख्त टिप्पणी की. मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के खिलाफ घटनाएं कोई अलग मामला नहीं हैं, बल्कि यह लंबे समय से चले आ रहे सिस्टमेटिक उत्पीड़न का हिस्सा हैं. भारत ने यह भी कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की घटती संख्या इस बात का संकेत है कि उन्हें लगातार डर, भेदभाव और हिंसा का सामना करना पड़ रहा है. शिया समुदाय को लेकर हालिया बयान ने इस चिंता को और गहरा कर दिया है. भारत ने स्पष्ट किया कि मानवाधिकारों के मामले में पाकिस्तान का रिकॉर्ड बेहद खराब है और यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दर्ज है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related