होर्मुज में कोहराम के बीच भारत ने पेश किया तबाही का मॉडल, ब्रह्मोस का है पार्टनर – HAL Unveils Stealthy Air Launched Cruise Missile ALCM Concept CATS

Date:


होमताजा खबरदेश

होर्मुज में कोहराम के बीच भारत ने पेश किया तबाही का मॉडल, ब्रह्मोस का साथी

Last Updated:

Air-Launched Cruise Missile: पश्चिम एशिया में गंभीर सैन्‍य तनाव के बीच भारत लगातार ऐसे डिफेंस इक्विपमेंट सिस्‍टम डेवलप कर रहा है, जिससे दुनिया चौंक जा रही है. अब HAL ने एक ऐसा कॉन्‍सेप्‍ट पेश किया है, जिससे एयर-बोर्ने बैटल की तस्‍वीर बदल सकती है. खास बात यह है कि यह पूरी तरह से स्‍टील्‍थ टेक्‍नोलॉजी पर बेस्‍ड है, जिससे किसी भी रडार के लिए इसे इंटरसेप्‍ट करना काफ मुश्किल है.

Zoom

HAL ने एयर-लॉन्‍च्‍ड क्रूज मिसाइल का कॉन्‍सेप्‍ट पेश किया है. तेजस और Su-30MKI को इस नई मिसाइल से इंटीग्रेट करने की योजना है. (फाइल फोटो/AP)

Air-Launched Cruise Missile: ईरान जंग ने सुपरपावर अमेरिका को ऐसे जख्‍म दे रहा है, जो हाल फिलहाल के दशक में उसे कभी नहीं मिले. तेहरान ने होर्मुज स्‍ट्रेट की घेराबंदी कर युद्ध के नए स्‍वरूप से भी दुनिया को रूबरू कराया है. साथ ही मिसाइल पावर भी दिखाई है. इन सब उथल-पुथल के बीच भारत ने अपनी झोली से ऐसी चीज निकाली है, जिसके पूरी तरह से अस्तित्‍व में आने के बाद कोई आंख उठाकर भी देखने की हिम्‍मत नहीं करेगा. इसे ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल का पार्टनर भी बताया जा रहा है.

Hindustan Aeronautics Limited (HAL) ने भारत की लंबी दूरी की स्ट्राइक क्षमता को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए एक नई स्टेल्थ एयर-लॉन्च्ड क्रूज़ मिसाइल (ALCM) कॉन्सेप्ट को दुनिया के सामने रखा है. यह मिसाइल कंपनी के महत्वाकांक्षी Combat Air Teaming System (CATS) कार्यक्रम का हिस्सा है और इसे पहले के CATS Hunter मॉडल से कहीं अधिक उन्नत और शक्तिशाली बताया जा रहा है. HAL द्वारा पेश किया गया यह नया ALCM आकार और क्षमताओं दोनों के मामले में पहले के मॉडल से बड़ा है, जिससे इसके अधिक पेलोड और लंबी मारक क्षमता की संभावना जताई जा रही है. इसका वेज-शेप (पच्चरनुमा) नोज और फोल्ड होने वाले पंख इसे आधुनिक स्टील्थ डिजाइन प्रदान करते हैं. यह डिजाइन न केवल रडार से बचने में मदद करता है, बल्कि इसे दुश्मन के गहरे और सुरक्षित ठिकानों पर सटीक हमला करने में भी सक्षम बनाता है.

रडार की पकड़ में आने के कम चांस

‘डिफेंस डॉट इन’ की रिपोर्ट के अनुसार, मिसाइल के स्‍ट्रक्‍चर में आयताकार बॉडी और तेज कोण (sharp angles) शामिल हैं, जो रडार वेव्स को बिखेरने में मदद करते हैं. इस तकनीक के जरिए इसका रडार क्रॉस सेक्शन (RCS) कम किया जाता है, जिससे यह आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम की पकड़ से बच सकती है. रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की स्टील्थ क्षमताएं इसे उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में भी प्रभावी बनाती हैं. इस नई मिसाइल की एक और महत्वपूर्ण विशेषता इसका ‘स्टैंड-ऑफ’ अटैक प्रोफाइल है. लॉन्च से पहले इसके डैने शरीर के भीतर छिपे रहते हैं, जिससे हवा का प्रतिरोध और रडार सिग्नेचर कम रहता है. जैसे ही इसे विमान से छोड़ा जाता है, इसके पंख खुल जाते हैं और यह ग्लाइडिंग फ्लाइट मोड में प्रवेश कर जाती है. यह तकनीक इसे बिना लगातार इंजन थ्रस्ट के लंबी दूरी तय करने में सक्षम बनाती है, जिससे इसकी ऑपरेशनल रेंज में उल्लेखनीय वृद्धि होती है.

HAL की ओर से पेश नई मिसाइल के मॉडल को रडार भी आसानी से नहीं पकड़ सकते हैं.

ज्‍यादा रेंज और खतरनाक मारक क्षमता

पहले का CATS Hunter मॉडल लगभग 600 किलोग्राम वजनी था, जिसमें 250 किलोग्राम का वारहेड और 200-300 किलोमीटर की रेंज थी. यह स्वदेशी HAL PTAE-7 टर्बोजेट इंजन से संचालित होता था. नए कॉन्सेप्ट के बड़े आकार को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी मारक क्षमता और दूरी दोनों में काफी बढ़ोतरी होगी, हालांकि आधिकारिक आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं. यह नई मिसाइल CATS नेटवर्क के तहत विभिन्न प्लेटफॉर्म्स से लॉन्च की जा सकेगी. इसमें HAL Tejas Mk1A और Sukhoi Su-30MKI जैसे मानव-संचालित लड़ाकू विमान शामिल हैं, वहीं भविष्य में इसे CATS Warrior जैसे ड्रोन प्लेटफॉर्म से भी दागा जा सकेगा. यह डिस्ट्रिब्यूटेड लेथैलिटी रणनीति को मजबूती देता है, जिसमें कई प्लेटफॉर्म मिलकर एक साथ सटीक हमले करते हैं.

मॉडर्न वॉरफेयर

रक्षा विश्लेषकों का मानना है कि इस मिसाइल का डिजाइन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफल हथियारों जैसे Storm Shadow और Taurus KEPD 350 से मिलता-जुलता है. इनकी तरह ही यह मिसाइल भी गुप्त तरीके से लक्ष्य तक पहुंचने और मजबूत संरचनाओं (Hard Structure) को नष्ट करने के लिए तैयार की जा रही है. करीब 1,000 करोड़ रुपये की लागत वाला CATS प्रोग्राम HAL, NewSpace Research and Technologies और अन्य निजी भागीदारों के सहयोग से विकसित किया जा रहा है. इसका उद्देश्य भारत को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित युद्ध प्रणाली के लिए तैयार करना है.

एयर लॉन्‍च्‍ड क्रूज मिसाइल से इंडियन एयरफोर्स को नई ताकत मिलेगी. (फाइल फोटो/PTI)

गेमचेंजर क्रूज मिसाइल

स्टील्थ क्रूज मिसाइल का विकास भारतीय वायु शक्ति के लिए एक बड़ा गेम-चेंजर साबित हो सकता है. यह न केवल पायलटों और महंगे लड़ाकू विमानों को खतरे से दूर रखेगा, बल्कि भविष्य के नेटवर्क-सेंट्रिक युद्ध में भारत को एक मजबूत बढ़त भी देगा. CATS सिस्टम के अन्य घटकों जैसे लॉयल विंगमैन ड्रोन, ALFA-S स्वॉर्म और हाई-एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म के साथ मिलकर यह मिसाइल दुश्मन की डिफेंस सिस्‍टम को भेदने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है.

About the Author

authorimg

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पश्चिम एशिया युद्ध के कारण उत्पन्न चुनौतियों का मिलकर सामना करें देशवासी: पीएम मोदी की अपील

होमताजा खबरदेशपश्चिम एशिया युद्ध के कारण उत्पन्न चुनौतियों...