1 अप्रैल से पटना के सभी टोल प्लाजा पर बढ़ा शुल्क, दीदारगंज-नौबतपुर रूट पर सफर हुआ महंगा, जानिए नई दरें

Date:


Last Updated:

Patna Toll Tax Rates Increase from 1st April: जानकारी के मुताबिक, 01 अप्रैल से जिले के सभी प्रमुख टोल प्लाजा जैसे दीदारगंज, नौबतपुर, पैठना और बिहारी बीघा पर टोल टैक्स में बढ़ोतरी लागू कर दी जाएगी. यह वृद्धि 3% से लेकर 6.5% तक की गई है.

नेशनल हाईवे पर चलने वाले यात्रियों के लिए 1 अप्रैल से सफर महंगा होने जा रहा है. दीदारगंज हो या नौबतपुर, पटना जिले के सभी टोल प्लाजा पर नई दरें नए वित्तीय वर्ष से लागू होनी वाली है. इससे रोजाना आने-जाने वाले लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के इस फैसले के बाद अब वाहन चालकों को पहले से ज्यादा टोल टैक्स चुकाना होगा. नए फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत अतिरिक्त खर्च लेकर आ रही है. जानकारी के मुताबिक, 01 अप्रैल से जिले के सभी प्रमुख टोल प्लाजा जैसे दीदारगंज, नौबतपुर, पैठना और बिहारी बीघा पर टोल टैक्स में बढ़ोतरी लागू कर दी जाएगी. यह वृद्धि 3% से लेकर 6.5% तक की गई है.

महंगा होगा नेशनल हाईवे का सफर
दीदारगंज टोल प्लाजा प्रबंधन के अनुसार, नई दरें 31 मार्च की रात 12 बजे के बाद से प्रभावी हो जाएंगी. फिलहाल इस टोल से रोज करीब 12 से 13 हजार वाहन गुजरते हैं, हालांकि पहले यह संख्या 20 हजार तक थी. मरीन ड्राइव बनने के बाद यहां वाहनों का दबाव कुछ कम हुआ है, लेकिन अब शुल्क वृद्धि के कारण यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. टोल प्रबंधन का कहना है कि यह वृद्धि केंद्र स्तर पर तय की गई है.इसीलिए जिले के सभी टोल प्लाजा पर समान रूप से लागू होगी. छोटी गाड़ियों पर जहां 5 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है, वहीं व्यावसायिक और भारी वाहनों के लिए यह बढ़ोतरी अधिकतम 45 रुपये तक पहुंची है.

जान लीजिए अब देना होगा कितना टोल टैक्स
नई दरों के अनुसार, केवल एक तरफ जाने के लिए कार का टोल पहले 135 रुपये था, अब बढ़कर 140 रुपये हो गया है. लाइट कमर्शियल व्हीकल का शुल्क 205 से बढ़कर 215 रुपये, बस और ट्रक का 410 से 435 रुपये, मल्टी एक्सल व्हीकल का 620 से 655 रुपये और भारी वाहनों का 815 से बढ़ाकर 860 रुपये कर दिया गया है.

वहीं, 24 घंटे के अंदर लौटने (रिटर्न पास) पर भी शुल्क बढ़ाया गया है. कार के लिए यह शुल्क 200 से बढ़ाकर 215 रुपये कर दिया गया है, जबकि लाइट कमर्शियल व्हीकल के लिए 310 रुपये से बढ़ाकर 325 रुपये कर दिया गया है. बस और ट्रक के लिए यह दर 615 से बढ़कर 650 रुपये हो गई है. मल्टी एक्सल व्हीकल के लिए 930 से बढ़कर 985 रुपये और भारी वाहनों के लिए 1225 से बढ़ाकर 1290 रुपये कर दी गई है.

मासिक पास में भी हुई है बढ़ोतरी
मासिक पास (50 ट्रिप के लिए) में भी बढ़ोतरी की गई है. कार के मासिक पास का शुल्क 4475 रुपये से बढ़ाकर 4730 रुपये कर दिया गया है. लाइट कमर्शियल व्हीकल के लिए यह 6835 से बढ़कर 7220 रुपये हो गया है. बस और ट्रक के लिए 13700 से बढ़ाकर 14475 रुपये, मल्टी एक्सल व्हीकल के लिए 20710 से बढ़ाकर 21880 रुपये और भारी वाहनों के लिए 27185 से बढ़ाकर 28720 रुपये कर दिया गया है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

वामपंथियों ने अयप्पा मंदिर का सोना चुराया, राहुल गांधी के दावे से केरल में सनसनी, मेरे खिलाफ 36 केस दर्ज

पत्तनमथिट्टा/कोट्टायम. कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष...

आदिवासी समाज को नक्सलवाद की तरफ किसने धकेला? अमित शाह का इंदिरा गांधी पर सीधा अटैक

होमताजा खबरदेशआदिवासी समाज को माओवाद की तरफ किसने...