Berseem Fodder Benefits: ग्रामीण अर्थव्यवस्था और डेयरी व्यवसाय में पशुओं का आहार ही मुनाफे की असली कुंजी है. सीतामढ़ी के प्रगतिशील किसान कौशल यादव ने बरसीम को पशुपालकों के लिए वरदान बताया है. उनके अनुसार यह केवल घास नहीं बल्कि दुधारू पशुओं के लिए एक संपूर्ण सुपरफूड है. जो दूध की मात्रा और गुणवत्ता दोनों में जादुई सुधार लाता है. कौशल यादव बताते हैं कि बरसीम में मिनरल्स, विटामिन, आयरन और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होते हैं. इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि एक बार बुवाई के बाद इसकी 3 से 4 बार कटाई की जा सकती है. इससे पशुओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. पशुपालकों को लंबे समय तक सस्ता व पौष्टिक चारा मिलता रहता है. दूध के कारोबार में असली खेल फैट का होता है. कौशल यादव का अनुभव है कि बरसीम खिलाने से गाय-भैंस के दूध में फैट की मात्रा बढ़ जाती है. जिससे उन्हें बाजार में दूध का बेहतर भाव (फैट आधारित गणना पर) मिल रहा है. कम लागत में अधिक मुनाफे का यह वैज्ञानिक चारा प्रबंधन छोटे किसानों के लिए स्वरोजगार का बड़ा सहारा बन रहा है.




