103 डॉलर पहुंचा क्रूड, लगातार दूसरे दिन बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, नोएडा से पटना तक बदल गए रेट

Date:


Last Updated:

Petrol-Diesel Price : सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार सुबह जब पेट्रोल-डीजल के खुदरा रेट जारी किए तो कई शहरों की कीमतों में तगड़ा बदलाव दिखा. कहीं तेल के दाम लगातार दूसरे दिन ऊपर चले गए तो कहीं कीमतों में गिरावट दिख रही है. इस बीच, ग्‍लोबल मार्केट में भी क्रूड के भाव करीब 6 डॉलर की तेजी के साथ फिर 103 के पार पहुंच चुके हैं.

Zoom

ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों में तेज उछाल दिख रहा है.

नई दिल्‍ली. क्रूड तो इस समय ऐसे रोलर कोस्‍टर पर सवार है, जहां रोज कहां चढ़कर जाएगा या फिसलकर पहुंचेगा, कोई अंदाजा नहीं लगा सकता है. एक दिन पहले तक जो क्रूड 97 डॉलर के आसपास दिख रहा था, वह आज 103 डॉलर का आंकड़ा पार कर चुका है. वैसे तो यह कीमत कुछ दिनों पहले के मुकाबले काफी कम है, लेकिन खुदरा तेल बाजार पर असर डालने के लिए काफी है. सरकारी तेल कंपनियों की ओर से गुरुवार सुबह जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी इसका असर दिखा और आज कई शहरों में तेल के दाम लगातार दूसरे दिन बढ़ गए.

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, गाजियाबाद में पेट्रोल 14 पैसे सस्‍ता होकर 94.75 रुपये लीटर हो गया है तो डीजल 17 पैसे गिरकर 87.86 रुपये लीटर पहुंच गया है. नोएडा में लगातार दूसरे दिन पेट्रोल 22 पैसे महंगा होकर 95.12 रुपये लीटर बिक रहा है तो डीजल 28 पैसे बढ़त के साथ 88.29 रुपये लीटर के भाव पहुंच गया है. बिहार की राजधानी पटना में भी पेट्रोल लगातार दूसरे दिन 36 पैसे महंगा होकर 105.59 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 33 पैसे बढ़त के साथ 91.82 रुपये लीटर बिक रहा है.

कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में भी बड़ी गिरावट दिख रही है. ब्रेंट क्रूड का भाव बड़ी बढ़त के साथ 103 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी तेजी से ऊपर गया है और यह तेज बढ़त के साथ 91.17 डॉलर प्रति बैरल के भाव पहुंच गया है.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में बदल गए रेट
– नोएडा में पेट्रोल 95.12 रुपये और डीजल 88.29 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में पेट्रोल 94.75 रुपये और डीजल 87.86 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 105.59 रुपये और डीजल 91.82 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

About the Author

authorimg

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related