Last Updated:
10th Pass Govt Jobs: क्या आप 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं? रेलवे, एसएससी, डाक विभाग और सेना जैसे क्षेत्रों में आपके लिए बंपर अवसर मौजूद हैं. जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और टॉप करियर ऑप्शंस की पूरी जानकारी.
10th Pass Govt Jobs: 10वीं पास वाले कई सरकारी विभागों में नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं
नई दिल्ली (10th Pass Govt Jobs). क्या आप मानते हैं कि सरकारी नौकरी के लिए कई डिग्री लेना जरूरी है? अगर हां, तो अपनी सोच बदलिए. 10वीं की मार्कशीट स्कूल से विदाई का सर्टिफिकेट नहीं, बल्कि भारतीय रेलवे, एसएससी और डाक विभाग जैसे विभागों में एंट्री का टिकट भी है. आ-कल जहां ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद भी युवा भटक रहे हैं, वहीं 10वीं पास की योग्यता पर मिलने वाली सरकारी नौकरी न केवल आर्थिक सुरक्षा देती है, बल्कि कम उम्र में करियर की नींव भी रख देती है.
10वीं पास वालों के लिए सरकारी नौकरी
आमतौर पर सरकारी नौकरी के लिए ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन या कम से कम 12वीं पास होना जरूरी माना जाता है. लेकिन कई विभागों में 10वीं पास वालों के लिए भी भर्तियां निकलती हैं. राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 और बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी हो चुके हैं. एमपी बोर्ड, यूपी बोर्ड और सीबीएसई समेत अन्य बोर्ड भी जल्द ही 10वीं के नतीजे जारी करेंगे. 10वीं पास वालों के लिए सरकारी नौकरी की डिटेल्स आप नीचे चेक कर सकते हैं.
10वीं पास वालों को कहां मिलेगी सरकारी नौकरी?
10वीं पास वालों के लिए एसएससी से लेकर रेलवे तक में सरकारी नौकरी की भरमार रहती है. कुछ में बिना परीक्षा के नौकरी मिल जाती है.
- कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी एमटीएस & जीडी): एसएससी हर साल मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) और जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती निकालता है. यह 10वीं पास वालों के लिए सबसे लोकप्रिय विकल्पों में से एक है.
- भारतीय रेलवे (ग्रुप डी): दुनिया के सबसे बड़े नियोक्ता रेलवे में ट्रैक मेंटेनटर, हेल्पर और अन्य ‘ग्रुप डी’ पदों के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य है.
- भारतीय डाक विभाग (जीडीएस): डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर भर्ती अक्सर 10वीं के अंकों की मेरिट के आधार पर होती है, जिसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी पड़ती.
- रक्षा और अर्धसैनिक बल: भारतीय सेना, नौसेना और वायुमंडल में मल्टी टास्किंग स्टाफ के साथ-साथ बीएसएफ, सीआरपीएफ और सीआईएसएफ में ट्रेड्समैन के पदों पर भी 10वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं.
- राज्य पुलिस और होमगार्ड: लगभग हर राज्य में पुलिस कॉन्स्टेबल और होमगार्ड के पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं या 12वीं पास रखी जाती है.
10वीं के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें?
10वीं स्तर की ज्यादातर सरकारी नौकरियों के लिए चयन प्रक्रिया 2 या 3 चरणों में पूरी होती है. पहले चरण में ऑब्जेक्टिव लिखित परीक्षा होती है, जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग और हिंदी/अंग्रेजी भाषा से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं. रक्षा और पुलिस सेवाओं के लिए दूसरे चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) अनिवार्य होती है. आखिर में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है. अगर छात्र अभी से इन विषयों पर पकड़ बनाना शुरू कर दें तो वे पहले ही प्रयास में सफलता पा सकते हैं.
About the Author

With more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academic sys…और पढ़ें





