1977 का चुनाव और 1989 की राजनीति, कांग्रेस ने खोला पिनाराई विजयन का राज, वामपंथियों को मिला था RSS का सपोर्ट

Date:


होमताजा खबरदेश

हवाला केस दबाया और RSS से सीक्रेट मीटिंग, केरल CM पिनाराई विजयन पर आरोप

Last Updated:

केरल की राजनीति में इन दिनों भारी घमासान मचा हुआ है. सत्ताधारी सीपीआई-एम और विपक्षी कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. विवाद की जड़ ‘आरएसएस कनेक्शन’ को लेकर है. सीएम पिनाराई विजयन ने कांग्रेस पर आरएसएस से सांठगांठ का आरोप लगाया था. इसके जवाब में कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने सीएम पर बड़ा पलटवार किया है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

कांग्रस ने पिनाराई विजयन पर हमला बोला. (फाइल फोटो)

तिरुवनंतपुरम. केरल में सत्तारूढ़ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (सीपीआई-एम) और कांग्रेस-नीत विपक्ष के बीच सियासी टकराव और तेज हो गया है. विपक्ष के नेता वी. डी. सतीशन ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर तीखा पलटवार करते हुए सीपीआई-एम और आरएसएस के बीच संबंध होने का आरोप लगाया है.

यह बयान उस समय आया जब मुख्यमंत्री विजयन ने फेसबुक पोस्ट के जरिए कांग्रेस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से सांठगांठ के आरोप लगाए थे. सतीशन ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि केरल की राजनीतिक समझ रखने वाली जनता इन्हें स्वीकार नहीं करेगी.

सतीशन ने दावा किया कि अतीत में सीपीआई-एम को आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का समर्थन मिला है. उन्होंने 1977 के विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय विजयन को आरएसएस का समर्थन मिला था, न कि कांग्रेस को.

उन्होंने उडुमा विधानसभा सीट का उदाहरण देते हुए आरएसएस नेता केजी मरार के साथ कथित समझौते का आरोप लगाया. साथ ही, उन्होंने सीपीआई-एम के वरिष्ठ नेता ई. एम. एस. नंबूदिरिपाद की आरएसएस नेताओं के साथ तस्वीरों का जिक्र किया और पूछा कि क्या विजयन पलक्कड़ में एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी की मौजूदगी से इनकार करेंगे.

विपक्ष के नेता ने 1989 की राष्ट्रीय राजनीति का भी हवाला देते हुए कहा कि उस समय सीपीआई-एम नेताओं ईएमएस नंबूदिरिपाद और ज्योति बसु ने वी.पी. सिंह का समर्थन किया था, जिसमें भाजपा के अटल बिहारी वाजपेयी और आडवाणी भी शामिल थे.

सतीशन ने आरएसएस से जुड़े ‘ऑर्गनाइजर’ के पूर्व संपादक बालाशंकर के बयान का जिक्र करते हुए पिछले विधानसभा चुनाव में सीपीआई-एम और भाजपा के बीच समझौते का आरोप लगाया और मुख्यमंत्री से इस पर स्पष्ट जवाब मांगा.

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री विजयन ने तिरुवनंतपुरम में आरएसएस नेताओं के साथ बैठकें कीं और बैकचैनल संपर्क बनाए रखे. साथ ही, कोडकारा हवाला मामले जैसी जांच को कमजोर करने और करीबी लोगों को बचाने की कोशिश का भी आरोप लगाया.

सतीशन ने कहा कि कांग्रेस को संघ परिवार का विरोध करने के लिए किसी से सीख लेने की जरूरत नहीं है और उनके पास और भी सबूत हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री को इन आरोपों का जवाब देने की चुनौती दी. चुनाव से पहले केरल में यह सियासी घमासान और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं.

About the Author

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related