2 साल में सवा 3 लाख करोड़ रुपये पहुंच जाएगा भारत का यह सेक्‍टर, हर साल हो रही 7 फीसदी ग्रोथ, निवेश का सही मौका

Date:


Last Updated:

Entertainment Sector : देश का मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्‍टर तेजी से ग्रोथ कर रहा है. अनुमान तो यह भी है कि इस सेक्‍टर का ग्रोथ सिर्फ 2 साल के भीतर सवा 3 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है. इसमें सबसे ज्‍यादा हिस्‍सेदारी डिजिटल विज्ञापन की है.

Zoom

देश का मीडिया और इंटरटेनमेंट सेक्‍टर तेज ग्रोथ कर रहा है.

नई दिल्‍ली. देश का एक सेक्‍टर ऐसा है जो 2 साल के भीतर सवा 3 लाख करोड़ रुपये से भी ज्‍यादा पहुंच सकता है. फिलहाल इस सेक्‍टर में सालाना 7 फीसदी की ग्रोथ दिख रही है. फिक्की-ईवाई एम एंड ई की हालिया रिपोर्ट बताती है कि भारत का मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर सालाना 7 फीसदी की दर से बढ़कर साल 2028 तक 3.3 लाख करोड़ रुपये का बाजार बन सकता है. इंडस्ट्री ने साल-दर-साल 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की और साल 2025 के अंत तक इसका आकार 2.78 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2025 में डिजिटल मीडिया और एंटरटेनमेंट इस इंडस्ट्री का सबसे बड़ा सेगमेंट बनकर उभरा है. इसने भी 1 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. इसमें डिजिटल विज्ञापन ने अकेले 26 फीसदी की ग्रोथ के साथ 94,700 करोड़ रुपये का योगदान दिया. कुल विज्ञापन इंडस्ट्री 13.5 फीसदी बढ़कर 1.5 लाख करोड़ रुपये हो गई, जो भारतीय जीडीपी का 0.41 फीसदी है.

लाइव इवेंट्स में तेज बढ़ोतरी
रिपोर्ट के मुताबिक, लाइव इवेंट्स सेगमेंट ने साल 2025 में 44 फीसदी की शानदार ग्रोथ दर्ज की, जिसमें टिकट वाले इवेंट्स, निजी समारोह जैसे शादियां, सरकारी कार्यक्रम और धार्मिक आयोजनों पर ज्यादा खर्च हुआ. डिजिटल सब्सक्रिप्शन से होने वाली कमाई 60 फीसदी बढ़कर 16,300 करोड़ रुपये हो गई. इसमें भारत के 14.3 करोड़ घरों में 21.6 करोड़ पेड वीडियो सब्सक्रिप्शन शामिल हैं, जो प्रीमियम स्पोर्ट्स और फिल्मों को पेवॉल के पीछे लाने से बढ़े हैं.

म्‍यूजिक पर भी बढ़ रहा खर्च
पेड म्यूजिक सब्सक्रिप्शन 37 फीसदी बढ़कर 1.44 करोड़ हो गए, जिसमें म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स द्वारा पेड यूज को बढ़ावा देने के उपायों का असर दिखा है. वैश्विक गिरावट के बावजूद, भारत में प्रिंट मीडिया मजबूत बना रहा. साल 2025 में विज्ञापन से होने वाली कमाई यहां 2 फीसदी बढ़ी, खासकर मेट्रो और नॉन-मेट्रो के संपन्न पाठकों के लिए प्रीमियम फॉर्मेट्स में. दूसरी ओर, वीडियो गेम्स में अगस्त 2025 से लागू हुए मनी गेमिंग बैन के बाद 17 फीसदी की गिरावट देखी गई.

तेजी से बढ़ रहा विज्ञापन का बाजार
देश में विज्ञापन का बाजार पिछले साल तेज ग्रोथ के साथ बढ़ा और कुल बाजार 1.11 लाख करोड़ से बढ़कर 1.55 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है. इसमें सबसे ज्‍यादा हिस्‍सेदारी डिजिटल विज्ञापन की रही है. डिजिटल विज्ञापन का बाजार 46 फीसदी से बढ़कर 60 फीसदी तक पहुंच गया है. इस सेक्‍टर में भी 22 फीसदी से भी ज्‍यादा की ग्रोथ दिख ही है और 76,261 करोड़ से बढ़कर 93,156 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

About the Author

authorimg

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related