9.2 C
Munich

20 साल में पहली बार छंटनी करने वाली टीसीएस को बंपर मुनाफा, तीन महीने में 13,718 करोड़ का शुद्ध प्रॉफिट

Must read


Last Updated:

TCS Result : देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस ने अपनी आखिरी तिमाही के रिजल्‍ट घोषित किए हैं. कंपनी को इस बार 3 महीने में 13,718 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 12.22 फीसदी ज्‍यादा है. हालांकि, पिछले साल कंपनी ने 20 साल बाद हजारों कर्मचारियों की छंटनी की थी.

Zoom

टीसीएस ने चौथी तिमाही में 12 हजार करोड़ से ज्‍यादा मुनाफा कमाया.

नई दिल्‍ली. ग्‍लोबल मार्केट की चुनौतियों और 20 साल में पहली बार छंटनी के बाद आलोचना का शिकार हुई देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में चौथी तिमाही में बंपर मुनाफा कमाया. कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि वित्तवर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में शुद्ध लाभ 12.22 फीसदी बढ़कर 13,718 करोड़ रुपये रहा है. पिछले वित्‍तवर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में कंपनी ने 12,224 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था.

टीसीएस ने बताया कि 31 मार्च को समाप्‍त पूरे वित्तवर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ 1.35 फीसदी बढ़कर 49,210 करोड़ रुपये हो गया जो वित्त वर्ष 2024-25 में 48,553 करोड़ रुपये था. इस बार शुरुआती तिमाहियों में कंपनी को उतना लाभ नहीं मिला और इससे पहले के वित्‍तवर्ष के मुकाबले दबाव दिख रहा था. लेकिन, चौथी तिमाही में मुनाफा बेजोड़ रूप से बढ़ा है. यही वजह रही कि जो गिरावट शुरुआत में दिखी थी, उसे कंपनी ने अंतिम तिमाही में संभाल लिया.

छंटनी के बाद कितने कर्मचारी बचे
टीसीएस ने भले ही अपने मुनाफे को रिकवर कर लिया है, लेकिन पिछले वित्‍तवर्ष में कंपनी ने हजारों कर्मचारियों को गंवा दिया. टीसीएस ने बताया है क‍ि पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कर्मचारियों की संख्या 23,460 घटकर 5.84 लाख रह गई. हालांकि, चौथी तिमाही में कंपनी के कर्मचारियों की संख्या में 2,356 की बढ़ोतरी हुई है, जो कुल छंटनी का करीब 10 फीसदी हिस्‍सा है.

तकनीक ने खा ली 12 हजार नौकरियां
टीसीएस के अनुसार, इस दौरान बदलते प्रौद्योगिकी परिदृश्य के कारण कंपनी ने 12,000 नौकरियां घटाने की प्रक्रिया शुरू की थी. 315 अरब डॉलर के भारतीय आईटी क्षेत्र में टीसीएस वित्तवर्ष 2025-26 के नतीजे घोषित करने वाली पहली कंपनी है. इस दौरान कृत्रिम मेधा (एआई) प्रौद्योगिकी का विस्तार हुआ जिससे इस क्षेत्र में रोजगार की प्रकृति को लेकर चिंताएं भी बढ़ीं, जबकि यह क्षेत्र अर्थव्यवस्था में उच्च गुणवत्ता वाली नौकरियां उपलब्ध कराता है.

3 महीने में कितनी रही कमाई
टीसीएस के अनुसार, आखिरी तिमाही में कंपनी की ऑपरेशनल इनकम 9.64 फीसदी बढ़कर 70,698 करोड़ रुपये हो गई जो जनवरी-मार्च, 2025 में 64,479 करोड़ रुपये थी. पूरे वित्तवर्ष में कंपनी की ऑपरेशनल इनकम 4.58 फीसदी बढ़कर 2.67 लाख करोड़ रुपये रही है. कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक के. कृतिवासन ने कहा कि यह लगातार तीसरी तिमाही है जब कंपनी ने तिमाही आधार पर वृद्धि दर्ज की है और यह गति प्रमुख बाजारों एवं उद्योगों में व्यापक रूप से देखने को मिली.

About the Author

authorimg

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article