9.5 C
Munich

3 गेंद पर 3 छक्के, रजत पाटीदार ने क्रीज पर उतरते ही मचाई तबाही, मारकंडे की हुई धुनाई

Must read


होमखेलक्रिकेट

3 गेंद पर 3 छक्के, पाटीदार ने क्रीज पर उतरते ही मचाई तबाही, मारकंडे की धुनाई

Last Updated:

Rajat Patidar 3 sixes vs mayank markande: मुंबई इंडियंस के खिलाफ आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने तूफानी बल्लेबाजी से तहलका मचाया. तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने आए पाटीदार ने पहली ही गेंद से चौके-छक्के उड़ाते हुए गेंदबाजों की हालत खस्ता कर दी. 17 गेंदों में खेली अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान पाटीदार एक ओवर में मयंक मारकंडे के पीछे ही पड़ गए और लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़कर सनसनी मचा दी.

Zoom

रजत पाटीदार ने 17 गेंदों में ठोकी फिफ्टी.

नई दिल्ली. आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच हुए आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में बेंगलुरु के बल्लेबाजों का प्रचंड रूप देखने को मिला, खासकर टॉप ऑर्डर. फिल सॉल्ट ने विराट कोहली के साथ मिलकर टीम को आतिशी और मजबूत शुरुआत दिलाई. इसके बाद क्रीज पर आए कप्तान रजत पाटीदार ने गेंदबाजों की बखिया उधेड़कर रख दी. सॉल्ट 78 रन की तूफानी पारी खेलकर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर आउट हो गए. मुंबई को लगा कि यहां से एक-दो विकेट चटकाकर मुकाबला में लौटा जा सकता है, लेकिन पाटीदार कुछ और इरादे लेकर क्रीज पर आए. पाटीदार ने आते ही चौके-छक्के लगाना शुरू कर दिया और देखते हुए देखते 17 गेंदों में अर्धशतक तक पहुंच गए. अर्धशतकीय पारी के दौरान पाटीदार ने मयंक मारकंडे के एक ओवर में लगातार तीन छक्के लगाकर गेंदबाज के होश उड़ा दिए.

तीन गेंद पर तीन छक्के
पारी के 11वें ओवर में आरसीबी ने फिल सॉल्ट का विकेट खोया, जिसके बाद नंबर-3 पर पाटीदार बल्लेबाजी के लिए आए. उन्होंने आते ही शार्दुल की गेंद पर जोरदार चौका लगाया और खाता खोल लिया. अगला ओवर लेकर आर मयंक मारकंडे की पहली गेंद पर विराट कोहली ने सिंगल लेकर स्ट्राइक कप्तान को दी. पाटीदार ने आव देखा न ताव और वाइड लॉन्ग ऑन पर लंबा छक्का जड़ दिया. अगली ही गेंद पर पाटीदार ने पहले से ही बड़ा और शानदार छक्का बैकवार्ड स्क्वायर लेग के ऊपर से जड़ दिया. ओवर की चौथी गेंद मारकंडे ने स्लोअर और ऑफ साइड के बाहर फेंकी, लेकिन बच नहीं सके. पाटीदार ने और ज्यादा दर्शनीय शॉट खेलकर इसे सिक्स के लिए भेज दिया. पाटीदार ने रिवर्स स्वीप खेलकर गेंद को स्टैंड्स में डिपोजिट किया.

रजत पाटीदार ने 17 गेंदों में ठोकी फिफ्टी.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article