30 डिमिल जमीन, 50000 की कमाई! इस ‘रोल मॉडल’ किसान से सीखें 50 दिन में अमीर बनने का हुनर – News18 हिंदी

Date:


X

30 डिमिल जमीन, 50000 की कमाई! किसान से सीखें 50 दिन में अमीर बनने का हुनर

 

arw img

Profitable Pea Farming Success Story: बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड स्थित अंबाडीह गांव के किसान निर्मल महतो ने साबित कर दिया है कि मुनाफे के लिए बड़ी जमीन नहीं, बल्कि सही विजन की जरूरत होती है. अपनी पुश्तैनी खेती में नया प्रयोग करते हुए निर्मल ने महज 30 डिसमिल जमीन पर मटर की खेती कर 50000 हजार तक की कमाई की है, जो उनकी लागत से करीब चार गुना अधिक है. निर्मल बताते हैं कि नवंबर में बोई गई उन्नत किस्म की मटर मात्र 40 से 50 दिनों में तैयार हो जाती है. 30 डिसमिल में खेती की कुल लागत करीब 8 से 10 हजार रुपये आती है. जबकि इससे 25 से 35 क्विंटल तक उत्पादन प्राप्त होता है. बाजार में ₹2000 प्रति क्विंटल का औसत भाव मिलने पर यह छोटी सी जमीन ₹50,000 की आमदनी करा देती है. सफलता का राज साझा करते हुए वे कहते हैं कि अंतिम जुताई के समय सड़ी गोबर की खाद के साथ यूरिया, फास्फेट और पोटाश का संतुलित प्रयोग जरूरी है. शीतकालीन फसल होने के कारण इसमें सिंचाई की कम खपत होती है. बस फूल आने के समय नमी बरकरार रखना अनिवार्य है. आज निर्मल महतो इलाके के किसानों के लिए ‘रोल मॉडल’ बन चुके हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related