Last Updated:
Indian Army Drone Roadmap: भारतीय सेना ने अपनी युद्धक क्षमताओं को आधुनिक बनाने के लिए ड्रोन और लॉइटरिंग म्युनिशन्स का पहला विस्तृत रोडमैप जारी किया है. दिल्ली में पेश किए गए इस 50 पेज के डॉक्यूमेंट में 30 तरह के ड्रोन सिस्टम की लिस्ट शामिल है. यह कदम स्टार्टअप्स और स्वदेशी कंपनियों को सेना की भविष्य की जरूरतों के हिसाब से तकनीक विकसित करने में मदद करेगा.
स्टार्टअप्स की खुलेगी किस्मत, भारतीय सेना को चाहिए स्वदेशी ड्रोन (Photo : Generative AI)
नई दिल्ली: भारतीय सेना ने आधुनिक युद्ध की जरूरतों को देखते हुए एक बहुत बड़ा कदम उठाया है. सेना ने पहली बार मानव रहित हवाई प्रणाली (UAS) और लॉइटरिंग म्युनिशन्स के लिए एक विस्तृत टेक्नोलॉजी रोडमैप पेश किया है. यह करीब 50 पेज का एक बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज है. इसे नई दिल्ली में डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल राहुल आर सिंह ने जारी किया है. इस रोडमैप का मुख्य मकसद भारतीय सेना की भविष्य की जरूरतों को इंडस्ट्री और रिसर्च संस्थाओं के सामने स्पष्ट करना है. इससे अब प्राइवेट कंपनियों और स्टार्टअप्स को यह पता चल सकेगा कि सेना को किस तरह की तकनीक और ड्रोन की जरूरत है. इस पहल से देश के डिफेंस सेक्टर में निवेश और रिसर्च को सही दिशा मिलेगी.
1. पांच कैटेगरी में तैयार हुआ पूरा प्लान
सेना ने इस रोडमैप को पांच हिस्सों में बांटा है. इसमें सर्विलांस, लोइटरिंग म्यूनिशन, एयर डिफेंस, स्पेशल रोल और लॉजिस्टिक्स शामिल हैं. हर कैटेगरी में अलग तरह के ड्रोन की जरूरत बताई गई है. इसका मकसद है कि हर तरह की सैन्य जरूरत को टेक्नोलॉजी से पूरा किया जा सके. यह दस्तावेज करीब 50 पेज का है. इसमें हर सिस्टम का नाम, उसकी लाइफ साइकिल और अनुमानित संख्या तक बताई गई है. इससे कंपनियों को साफ दिशा मिलेगी कि उन्हें किस तरह की तकनीक पर काम करना है.
2. युद्ध के बदलते ट्रेंड से मिली सीख
हाल के युद्धों ने सेना की सोच बदल दी है. रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया संघर्ष में ड्रोन की बड़ी भूमिका देखी गई. सस्ते ड्रोन भी बड़े हमलों को अंजाम दे सकते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए सेना ने इस रोडमैप में आधुनिक युद्ध के ट्रेंड को शामिल किया है. अब फोकस ज्यादा स्मार्ट, सस्ते और तेज ड्रोन सिस्टम पर है.
Indian Army Unveils UAS & Loitering Munitions Roadmap
The Indian Army has released a landmark document, ‘Indian Army’s Technology Roadmap for Unmanned Aerial Systems and Loitering Munitions’, providing long-term visibility of its capability requirements.


