40kmph की रफ्तार से आंधी-तूफान, दिल्ली में 6 दिन का अलर्ट, यूपी-बिहार से लेकर बंगाल तक बारिश, IMD की चेतावनी

Date:


Today Weather IM Alert: मार्च का महीना खत्म होने को है, लेकिन मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. अगर आप आज घर से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो जरा संभलकर निकलें. मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों के लिए आंधी, तूफान और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. राजधानी दिल्ली से लेकर पहाड़ों और पूर्वोत्तर भारत तक, अगले कुछ दिनों तक मौसम में भारी उथल-पुथल देखने को मिलने वाली है.

आज यानी गुरुवार का दिन मौसम के लिहाज से काफी हलचल भरा रहने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जो धीरे-धीरे घने बादलों काले घने बादलों में बदल जाएंगे. मौसम विभाग ने बताया है कि आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

बिहार में गिरेगा पारा

बिहार के कई इलाकों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ना बताया कि बिहार के कुछ जिलों में 27 मार्च को, तो कुछ जिलों में 28 मार्च को बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने दोनों ही दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.

पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, पटना, शेखपुरा, जमुई, बांका, जहानाबाद, नालंदा, लखीसराय, मुंगेर, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, नवादा और गया में बारिश की चेतावनी है.

रात से शुरु हो सकती है बारिश

दिल्लीवालों को सतर्क रहने की जरूरत है. आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, इस दौरान गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. सबसे बड़ा खतरा तूफानी हवाओं का है, जिनकी रफ्तार 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे से शुरू होकर 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. दिल्ली में बारिश और आंधी का यह सिलसिला केवल आज तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि 1 अप्रैल तक राजधानी में बारिश जैसा मौसम बना रहने का अनुमान है.

पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ों पर भी पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का गहरा असर दिखने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 27 मार्च तक गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. 28 से 31 मार्च के दौरान एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश और बर्फबारी का यह दौर काफी व्यापक हो जाएगा. इसके प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी 31 मार्च तक रुक-रुक कर बारिश होने के आसार हैं.

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की चेतावनी

पूर्वोत्तर और उससे सटे पूर्वी भारत के राज्यों में भी मौसम बेहद खराब रहने वाला है. इस पूरे सप्ताह के दौरान यहां गरज-बिजली और तेज हवाओं के साथ व्यापक बारिश की संभावना है. IMD ने विशेष रूप से चेतावनी दी है कि:

  1. 26 और 27 मार्च: पश्चिम बंगाल के हिमालय वाला हिस्सा यानी कि दार्जिलिंग और सिक्किम में भारी बारिश होगी.
  2. 27 से 29 मार्च: अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है.
  3. 28 मार्च: नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कई इलाकों में भारी बारिश देखने को मिलेगी.

दक्षिण और पश्चिम भारत: कहीं उमस तो कहीं आंधी

जहां एक तरफ उत्तर और पूर्वोत्तर भारत बारिश से भीग रहा है, वहीं कोंकण, गोवा और केरल के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा. 26 मार्च को कोंकण और गोवा के कुछ इलाकों में, तथा 26 से 27 मार्च के दौरान केरल में बेहद गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है. इसके अलावा, निचले स्तरों में बन रहे ट्रफ के प्रभाव से इस पूरे सप्ताह दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में गरज और बिजली के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मीडिएटर या दलाल? पाकिस्तान जंग रोक सकता है या सिर्फ अमेरिका का मैसेंजर है? – News18 हिंदी

होमवीडियोदेशRubika Liyaquat Show: मीडिएटर या दलाल? पाकिस्तान सच...