Best Guard Dog for Family: महंगे बॉडीगार्ड्स के दौर में क्या एक कुत्ता पांच सुरक्षाकर्मियों की कमी पूरी कर सकता है? जवाब है ‘रोटवीलर’ (Rottweiler). भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रही कुत्तों की यह नस्ल अपनी वफादारी और आक्रामक सुरक्षा के लिए जानी जाती है. जिसे ‘नेचुरल प्रोटेक्टर’ कहा जाता है. डॉग ट्रेनर गौरव के अनुसार, रोटवीलर एक वफादार साथी तो है, लेकिन इसे पालना हर किसी के बस की बात नहीं है. इसके मजबूत जबड़े और मांसल शरीर को नियंत्रित करने के लिए अनुभवी हैंडलिंग और सटीक ट्रेनिंग अनिवार्य है. अगर इसकी ऊर्जा का सही इस्तेमाल (15-20 मिनट की रोजाना सैर) न किया जाए, तो यह बेहद खतरनाक और आक्रामक हो सकता है. आर्थिक नजरिए से देखें तो एक रोटवीलर पिल्ले की कीमत ₹25,000 से ₹60,000 के बीच है. जबकि इसके हाई-प्रोटीन डाइट (चिकन-चावल) और रखरखाव पर हर महीने करीब ₹10,000 का खर्च आता है. 10 से 12 साल की उम्र वाला यह डॉग अजनबियों पर जल्दी भरोसा नहीं करता, जो इसे दुनिया के बेहतरीन ‘गार्ड डॉग्स’ की फेहरिस्त में शुमार करता है.





