9.1 C
Munich

6,6,6,4… सैंटनर के पीछे पड़े सॉल्ट, वानखेड़े में दिखाया ‘खूंखार’ रूप, एक ओवर में ही बजा दी बैंड

Must read


होमखेलक्रिकेट

6,6,6,4… सैंटनर के पीछे पड़े फिल सॉल्ट, वानखेड़े में दिखाया ‘खूंखार’ रूप

Last Updated:

Philip Salt 22 runs in mitchell santner over: फिल साल्ट ने मिचेल सैंटनर के ओवर में लगातार तीन छक्कों के साथ कुल 22 रन बटोरे. उन्होंने शुरुआती चार गेंदों पर बाउंड्री ठोकीं. हालांकि, अंतिम दो गेंदें डॉट रहने से सैंटनर को थोड़ी राहत की सांस मिली. सॉल्ट ने मुकाबले में गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 36 गेंदों में 78 रन की पारी खेली.

Zoom

वानखेड़े में आया फिल सॉल्ट का तूफान.

नई दिल्ली. मुंबई इंडियस के खिलाफ आरसीबी के ओपनर फिल साल्ट का बल्ला खूब गरजा. वानखेड़े स्टेडियम में उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से नीली जर्सी में मुंबई को सपोर्ट करने आए फैंस को अपना दीवाना बना दिया. हालांकि, सॉल्ट वेल डिजर्व सेंचुरी मिस कर गए. उन्हें 78 रन के निजी स्कोर पर शार्दुल ठाकुर ने हार्दिक पंड्या के हाथों कैच आउट करा दिया. इस पारी के दौरान सॉल्ट ने मिचेल सैंटनर और मयंक मारकंडे की जमकर कुटाई की. इन दोनों के ओवरों में सॉल्ट ने चौके-छक्कों की झड़ी लगाए हुए जमकर रन बटोरे.

सैंटनर के ओवर में कूटे 22 रन
पारी का 5वां ओवर हार्दिक पंड्या ने मिचेल सैंटनर को दिया, लेकिन महंगे साबित हुए. सॉल्ट ने शुरुआती चार गेंदों पर बाउंड्री लगाते हुए मुंबई इंडियंस के खेमे में खलबली मचा दी. शुरुआती तीन गेंदों पर सॉल्ट में छक्के लगाए, जबकि चौथी गेंद को चौके के लिए भेज दिया. हालांकि, आखिरी दो गेंदें डॉट रहीं. सॉल्ट का तूफान यहीं नहीं रुका. उन्होंने आठवें ओवर में मयंक मारकंडे को आड़े हाथों ले लिया. इस ओवर में उन्होंने चार बाउंड्री लगते हुए 19 रन बनाए दिए. पहली गेंद पर चौके लगाकर अपने अर्धशतक तक पहुंचे. अगली दो गेंदों पर भी चौके ठोके और चौथी बॉल पर एक लंबा छक्का जड़ दिया.

वानखेड़े में आया फिल सॉल्ट का तूफान.

200 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से की बैटिंग
फिल सॉल्ट ने मुकाबले में 216 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. उन्होंने अपनी 78 रन की पारी में 6 चौके और इतने ही छक्के लगाए. कोहली के साथ मिलकर सॉल्ट ने पहले विकेट के लिए 120 रन जोड़े. यह मुंबई इंडियंस के खिलाफ की गई आरसीबी के लिए दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप का रिकॉर्ड है. 2023 में फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली ने ओपनिंग करते हुए 148 रन बनाए थे.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article