Last Updated:
Ramayana VS Adipurush Box Office: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की ‘रामायण’ की धूम बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रही है. 2026 की सबसे कमाऊ फिल्म बनने की राह पर नमित मल्होत्रा की फिल्म चल रही है. जबसे ‘रामायण’ का ऐलान हुआ और जब से रिलीज हुई इसकी तुलना ‘आदिपुरुष’ से भी होती रही है.
‘रामायण’ vs ‘आदिपुरुष’ नए जमाने के हिसाब से श्रीराम की गाथा को सुनाती है. मगर प्रभास और ओम राउत की ‘आदिपुरुष’ ने खूब किरकिरी करवाई थी. मगर ‘रामायण’ के साथ ऐसा नहीं हुआ. चलिए बताते हैं कि आखिर वो 3 कारण कौन से हैं जिनकी वजह से रणबीर कपूर ने पूरी बाजी ही पलट दी.
ओम राउत के निर्देशन में बनी ‘आदिपुरुष’ साल 2023 में रिलीज हुई तो नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण पार्ट 1’ 5 नवंबर 2026 को. दोनों ही फिल्मों में पौराणिक कथा को दिखाया गया. जहां राम और रावण का युद्ध भी दिखाया गया. दोनों ही फिल्मों को मेकर्स ने बड़े स्केल पर पैन इंडिया रिलीज किया तो दोनों में ही वीएफएक्स का खूब इस्तेमाल हुआ. मगर दोनों की बॉक्स ऑफिस पर किस्मत कुछ और ही थी.
जहां आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई तो ‘रामायण’ रिकॉर्ड बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है. लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि ‘रामायण’ ने ओपनिंग के मामले में ‘आदिपुरुष’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ा था.
Add News18 as
Preferred Source on Google
प्रभास की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 86.75 करोड़ रुपये के साथ सभी भाषाओं में खाता खोला था तो रणबीर कपूर की फिल्म ने 65 करोड़ के नेट कलेक्शन के साथ भारत में ओपनिंग की थी. मगर आदिपुरुष के साथ दूसरे दिन से ही बाजी पलट गई.
राइटिंग और डायलॉग ऐसे थे जिसकी वजह से मेकर्स की खूब किरकिरी हुई और फिल्म बुरी तरह ट्रोल हुई. देखते ही देखते आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरी.
अब आते हैं आदिपुरुष के फेल और ‘रामायण’ के सफल होने के कारणों पर. पहला कारण है वीएफएक्स. आदिपुरुष भी बड़े बजट की फिल्म थी लेकिन इसके आर्टिफिशियल CGI की खूब आलोचना हुई थी. जबकि रामायण में ऑस्कर जीतने वाली DNEG ने विजुअल्स तैयार किए. जो दर्शकों को पसंद आए और बड़े पैमाने पर दिखाने में सफल हुई.
आदिपुरुष और रामायण की रिलीज डेट का अंतर. मेकर्स ने रामायण को साल के सबसे बड़े त्यौहार दिवाली के लिए चुना तो आदिपुरुष एक नॉन हॉलीडे रिलीज थी. इसका असर भी बॉक्स ऑफिस पर पड़ा था.
तीसरी बड़ी वजह बनी कंटेंट और फैमिली सपोर्ट. दरअसल ‘आदिपुरुष’ को प्रभास की लोकप्रियता के दम पर पहले वीकेंड में ₹221.10 करोड़ की ऐतिहासिक ओपनिंग मिली. प्रभास की स्टार ताकत की वजह से शुरुआत में नंबर्स तो आए लेकिन कंटेंट की वजह से बाद में बुरी तरह से फिल्म फेल हो गई. खराब वर्ड ऑफ माउथ के चलते सोमवार को कमाई 81.55% गिर गई. जबकि रामायण के साथ ऐसा नहीं हुआ. नमित मल्होत्रा की फिल्म वर्ड ऑफ माउथ के दम पर ही चली और परिवारों ने इसे पसंद किया. तभी तो दिवाली के बाद इसकी कमाई में उछाल देखा गया.
पहले दिन से 10वें दिन तक के कलेक्शन की बात करें तो आदिपुरुष और रामायण का कलेक्शन इस प्रकार है: ‘आदिपुरुष’ ने पहले दिन ₹86.75 करोड़, दूसरे दिन ₹65.25 करोड़ और तीसरे दिन ₹69.1 करोड़ कमाए. वहीं ‘रामायण’ ने पहले दिन ₹65 करोड़, दूसरे दिन ₹50.8 करोड़ और तीसरे दिन ₹69.8 करोड़ का बिजनेस किया. तीसरे दिन जाकर ‘रामायण’ ने पहली बार ‘आदिपुरुष’ को पीछे छोड़ा.बस इसके बाद तो दोनों की कमाई का अंतर बढ़ता गया.
चौथे दिन ‘आदिपुरुष’ ने ₹16 करोड़ जबकि ‘रामायण’ ने ₹56.4 करोड़ कमाए. पांचवें दिन प्रभास की फिल्म ने 10.7 करोड़ रुपये कमाए तो ‘रामायण’ ने ₹115.25 करोड़ का कारोबार किया. यहां से दोनों ही फिल्मों के कलेक्शन में जमीन-आसमान का अंतर आता गया.
दसवें दिन तक ‘आदिपुरुष’ की कमाई ₹7.2 करोड़ पर पहुंच गई, वहीं ‘रामायण’ ने ₹76.15 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ 11 दिन के भीतर रामायण दुनियाभर में 1384 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है. रामायण का कारोबार अभी जारी है और उम्मीद की जा रही है कि ये 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है.
