Vishnu’s Matsya Avatar: जब महाप्रलय में डूबने वाली थी पूरी धरती! भगवान विष्णु ने अवतार लेकर ऐसे बचाई सृष्टि, जानें प्रलय के बाद क्या हुआ?

Date:


होमफोटोधर्म

महाप्रलय में डूबने वाली थी धरती! भगवान विष्णु ने अवतार लेकर ऐसे बचाई थी सृष्टि

Last Updated:

Vishnu’s Matsya Avatar: जब पूरी धरती महाप्रलय में डूबने वाली थी, तब भगवान विष्णु ने एक विशेष अवतार लेकर पूरी सृष्टि की रक्षा की थी. इस पौराणिक कथा में जानिए कि महाप्रलय के बाद इस संसार का दोबारा निर्माण कैसे हुआ और इसके पीछे क्या रहस्य छिपा है.

Vishnu’s Matsya Avatar: हिंदू धर्म के पुराणों में भगवान विष्णु के 10 अवतारों का विशेष महत्व बताया गया है. मान्यता है कि जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ता है और सृष्टि पर संकट आता है, तब भगवान विष्णु अलग-अलग रूपों में अवतार लेकर संसार की रक्षा करते हैं. इन्हीं अवतारों में भगवान विष्णु का पहला अवतार मत्स्य अवतार माना जाता है. पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार धरती पर महाप्रलय आने वाला था, जिसमें पूरी सृष्टि के जलमग्न होने का खतरा था. ऐसे समय में भगवान विष्णु ने मत्स्य यानी मछली का रूप धारण किया और राजा मनु को आने वाले विनाश के बारे में पहले ही बता दिया. इसके बाद भगवान ने एक विशाल नौका के माध्यम से मनु और जीव-जगत के बीजों की रक्षा की. आइए जानते हैं भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार की यह अद्भुत कथा.

कैसे शुरू हुई मत्स्य अवतार की कथा? – पौराणिक मान्यता के अनुसार, एक दिन राजा सत्यव्रत नदी में स्नान कर रहे थे. इसी दौरान जब उन्होंने अपने हाथ में जल लिया, तो उसमें एक छोटी-सी मछली दिखाई दी. मछली ने राजा से प्रार्थना की कि वे उसे बड़ी मछलियों से बचाएं. राजा को उस पर दया आ गई और उन्होंने उसे अपने कमंडल में रख लिया.

कुछ समय बाद मछली इतनी बड़ी हो गई कि कमंडल में समाना मुश्किल हो गया. राजा ने उसे एक बड़े पात्र में रखा, लेकिन उसका आकार लगातार बढ़ता गया. आखिरकार राजा ने उसे नदी और फिर समुद्र में छोड़ दिया. तब मछली ने अपना दिव्य स्वरूप प्रकट किया. वह कोई साधारण मछली नहीं, बल्कि स्वयं भगवान विष्णु थे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

भगवान विष्णु ने मनु को महाप्रलय की दी चेतावनी – भगवान विष्णु ने राजा मनु को बताया कि जल्द ही धरती पर भयंकर महाप्रलय आने वाला है. इस प्रलय में पूरी पृथ्वी जलमग्न हो जाएगी और जीव-जगत के अस्तित्व पर संकट आ जाएगा. भगवान ने मनु को निर्देश दिया कि वे एक विशाल नौका तैयार करवाएं. उसमें सप्तऋषियों, विभिन्न जीवों के बीजों और वनस्पतियों के बीजों को सुरक्षित रखें, ताकि प्रलय के बाद दोबारा सृष्टि का निर्माण हो सके.

निर्धारित समय पर भयंकर प्रलय आया. चारों ओर पानी ही पानी फैल गया और धरती जलमग्न होने लगी. राजा मनु सप्तऋषियों और सृष्टि के बीजों के साथ विशाल नौका में सवार हो गए. तभी भगवान विष्णु विशाल मत्स्य रूप में प्रकट हुए. उनके सिर पर एक सींग था. भगवान ने वासुकी नाग को रस्सी बनाकर नौका को अपने सींग से बांधने का निर्देश दिया.

इसके बाद भगवान विष्णु ने प्रलय के विशाल जल में नौका को सुरक्षित दिशा प्रदान की. इस तरह उन्होंने मनु, सप्तऋषियों और सृष्टि के महत्वपूर्ण तत्वों को महाविनाश से बचाया.

प्रलय के बाद फिर शुरू हुई सृष्टि – पौराणिक कथा के अनुसार, जब प्रलय का पानी धीरे-धीरे समाप्त हुआ और नाव हिमालय की चोटी (नौबंधन) पर रुकती है. इसके भगवान विष्णु ने मनु और सप्तऋषियों और वेदों व सृष्टि का ज्ञान देकर नई सृष्टि के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया. इसके बाद मनु और श्रद्धा ने पुनः मानव जाति और नई सृष्टि का विस्तार किया और जीवन व संसार की दोबारा शुरुआत हुई.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related